फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shivratri-chakka from today on the ground of Kribhko

Shahjahanpur News: कृभको के मैदान पर आज से लगेंगे चौके-छक्के

Wed, 17 Apr 2024 04:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 17 Apr 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Shivratri-chakka from today on the ground of Kribhko
शाहजहांपुर। पिपरोला स्थित कृभको के मैदान पर बुधवार से क्रिकेट के चौके-छक्के लगेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन

शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से क्रिकेट लीग का आयोजन होने जा रहा है। खास बात यह होगी कि लीग के समस्त मैच टर्फ विकेट पर खेले जाएंगे। शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से 17 अप्रैल से 14 मई तक क्रिकेट लीग का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन पिपरोला स्थित कृभको के मैदान पर होगा। मंगलवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा मैदान पर विकेट को तैयार कराने के साथ ही दर्शकों के बैठने के लिए भी तैयारी की गई।
लीग के तहत सेमीफाइनल व फाइनल समेत कुल 23 मैच खेले जाएंगे। प्रत्येक बुधवार, शनिवार व रविवार को दो-दो मैच होंगे। लीग में प्रतिभाग करने के लिए जिले की दस टीमों ने पंजीकरण कराया है। इनमें कैंट क्लब, राॅयल क्लब, रिजवान स्पोर्टिंग, केएफल, झंडा क्लब, इंडियन क्लब, शाहजहांपुर स्पोर्टिंग, डायमंड क्रिकेट क्लब, शैफी क्रिकेट, क्राउन क्रिकेट क्लब शामिल हैं।
विज्ञापन

-------
टर्फ विकेट पर 25 ओवर का खेला जाएगा प्रत्येक मैच
लीग के लिए कृभको के मैदान पर दो टर्फ विकेट तैयार कराए गए हैं। जिन पर प्रत्येक मैच 25 ओवर का खेला जाएगा। मैच के विजेता व उपविजेताओं को पुरस्कृत किए जाने की योजना भी है। इसके लिए एसोसिएशन की ओर से तैयारी की गई है। मैच के निर्णायकों में एसोसिएशन के पदाधिकारी ही शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
आज होगा उद्घाटन मैच

क्रिकेट लीग का उद्घाटन मैच बुधवार को डायमंड क्लब व शाहजहांपुर स्पोर्टिंग के बीच सुबह 8 बजे से कृभको के मैदान पर खेला जाएगा। एसोसिएशन के सचिव मनोज कुमार ने बताया कि उद्घाटन मैच के साथ ही लीग के आयोजन को लेकर समस्त तैयारियां पूरी हैं। 14 मई तक चलने वाली लीग में खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed