{"_id":"6ab0317289948f6c0c04d64c","slug":"shivani-honored-with-the-jai-bharat-award-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-185190-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शिवानी के सिर सजा जय भारत अवाॅर्ड का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शिवानी के सिर सजा जय भारत अवाॅर्ड का ताज
विज्ञापन
शाहजहांपुर में जय भारत संस्था की ओर से हुए कार्यक्रम में बच्चों को पुरस्कृत करते जेल अधीक्षक जे
शाहजहांपुर। जय भारत संस्था की ओर से आयोजित महाराजा अग्रसेन स्मृति महोत्सव शृंखला का तृतीय आयोजन लीड काॅन्वेंट स्कूल में हुआ। सर्वाधिक अंक पाकर शिवानी ने जय भारत अवाॅर्ड पर कब्जा किया।
रविवार को भारत के महान व्यक्तित्व विषय पर आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने रानी लक्ष्मीबाई, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, भगत सिंह, अशफाक उल्ला खां, ज्योतिबा फुले, डॉ. भीमराव आंबेडकर आदि महान व्यक्तित्वों का रूप धारण कर अपनी प्रतिभा दिखाई।
इसमें डॉ. एम. लाल मेमोरियल की शिवानी चौधरी ने सर्वाधिक अंक हासिल कर जय भारत अवाॅर्ड अपने नाम किया। हामिद साद और मोहम्मद आहिल संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। तनिष्का बाजपेई और अधित्री सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। काव्या पाल, मोहम्मद साद, सिद्धि अनामता खान को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विजेताओं को जेल अधीक्षक जेपी तिवारी ने पुरस्कृत किया। निदेशक एसके अग्रवाल ने बताया कि 23 सितंबर को सुबह 10:30 बजे स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में कार्यक्रम होगा। संचालन वंदना अग्रवाल व आभार राजीव कृष्ण अग्रवाल ने जताया।