शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग की ओर से मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने हथेलियों पर आकर्षक मेहंदी के डिजाइन उकेरकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शिवांगी ने प्रथम, पुष्पा देवी ने द्वितीय, इकरा ने तृतीय और ललिता यादव ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मोहसिन हसन खान ने कहा कि कॉलेज का उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान देने के साथ उनमें छिपी प्रतिभा को निखारना है। प्रतियोगिता में छात्राओं का उत्साह और कल्पनाशीलता सराहनीय रही। गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. सोनी ने कहा कि मेहंदी केवल पारंपरिक कला नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का हिस्सा है।
निर्णायक मंडल में डॉ. शीनुल मलिक, डॉ. शाजिया अंसारी और विदुषी गुप्ता शामिल रहीं। अंत में विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। संवाद