फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shicshamitron the diet Principal Scope

शिक्षामित्रों ने डायट प्राचार्य को घेरा

Wed, 15 Apr 2015 08:41 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Wed, 15 Apr 2015 08:41 PM IST
विज्ञापन
Shicshamitron the diet Principal Scope
दूरस्थ शिक्षाविधि के माध्यम से बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके शिक्षामित्रों ने बुधवार को डायट प्राचार्य का घेराव किया। साथ ही डायट में जमकर प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शन के दौरान शिक्षामित्रों का रुख देखकर डायट प्राचार्य ने जल्द सूची भेजे जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बारिश होने के बावजूद प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के बैनर तले शिक्षामित्रों का हुजूम जिला शिक्षा प्रशिक्षण एवं संस्थान (डायट) में पहुंचा। शिक्षामित्रों ने वहां पर डायट प्राचार्य के विरोध में नारेबाजी करना शुरू कर दिया। शिक्षामित्रों का कहना था कि डायट प्राचार्य की वजह से दूसरे बैच के चयनित शिक्षा मित्रों की सूची बीएसए दफ्तर में उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है। इस वजह से उन लोगों का शिक्षक पद पर समायोजन होने में देर लग रही है।
विज्ञापन

शिक्षामित्रों को आक्रोशित देखकर डायट प्राचार्य ने संघ के शिष्ट मंडल को अंदर आकर बात करने के लिए कहा। बावजूद इसके उनके कक्ष में तमाम शिक्षामित्र घुस गए और उनका घेराव करने लगे। इस पर डायट प्राचार्य गजराज सिंह यादव ने बृहस्पतिवार दोपहर तक सूची बीएसए दफ्तर में भेजने और 26 अप्रैल तक शिक्षक पद पर समायोजित करने का आश्वासन दिया। इस पर शिक्षामित्र शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में बीएसए राजेश वर्मा ने शिक्षामित्रों को बताया कि सूची मिलते ही वह विज्ञप्ति जारी कर देंगे। इस पर जिलाध्यक्ष रत्नाकर दीक्षित का कहना है कि यदि आश्वासन पूरे नहीं किए गए तो संघ बड़ा आंदोलन करने को विवश होगा। प्रदर्शन में प्रदेश प्रभारी श्यामलाल यादव, आलोक वर्मा, वेद वर्मा, ब्रजेश मिश्रा, जितेंद्र दीक्षित, रामपूत पाल, सचिन मिश्रा, मिथलेश यादव, रजनीश अवस्थी, अभिषेक चतुर्वेदी, पुरुषोत्तम यादव, हरीराम, वीरेंद्र सिंह, राजीव यादव, संदीप कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed