{"_id":"6619a1b07d9ac5be6204e9f9","slug":"shelter-sites-should-be-activated-to-protect-from-heat-and-heat-dm-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-116691-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी और लू से बचाव के लिए सक्रिय किए जाएं आश्रय स्थल : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी और लू से बचाव के लिए सक्रिय किए जाएं आश्रय स्थल : डीएम
Sat, 13 Apr 2024 02:33 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 13 Apr 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप समिति की बैठक करते डीएम उमेश प्रताप सिंह। स्रोत: जागर
शाहजहांपुर। गर्मी के बढ़ते प्रकोप के साथ ही प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है। डीएम ने सभी आश्रय स्थलों में ठंडे पानी आदि की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए भी निर्देशित किया।
शुक्रवार को डीएम उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप समिति की बैठक हुई। डीएम ने सिंचाई विभाग द्वारा बाढ़ से बचाव के लिए किए गए कार्यों के संबंध में जानकारी की। वर्तमान में चल रही बाढ़ से बचाव की परियोजनाओं की प्रगति जानी। उन्होंने अधिशासी अभियंता सिंचाई को परियोजनाओं का कार्य पूर्ण होने पर सत्यापन कराने के लिए निर्देशित किया। डीएम ने जिले के सभी शेल्टर होम सक्रिय करने, सार्वजनिक स्थलों पर ठंडे जल की व्यवस्था, जिले के मुख्य चौराहों आदि पर हैंडपंप, प्याऊ, आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही लेखपाल, सचिव, सिपाही को हीट वेव से बचाव के संबंध में प्रशिक्षित करने के लिए कहा। सूखे तालाबों में जानवरों के लिए पानी भरवाने, गोशालाओं में चारा, पानी, छाया आदि की व्यवस्था, सभी विद्यालयों में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. आरके गौतम ने बताया कि तापमान बढ़ने के साथ लोगों को लू से बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था कर ली गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
बिजली संबंधी शिकायत यहां करें
विद्युत निगम से संबंधित शिकायतों एवं समस्याओं के निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। अधिशासी अभियंता विद्युत अरविंद कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9450525842 एवं टोल फ्री नंबर 1912 पर विद्युत संबंधित शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।