फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shanti FC dominates the Shahjahanpur Football League

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर फुटबॉल लीग में शांति एफसी का दबदबा

Sun, 18 Oct 2026 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Shanti FC dominates the Shahjahanpur Football League
कैंट मैदान पर आयोजित फुटबॉल लीग में खेलते ​खिलाड़ी। संवाद
शाहजहांपुर। जिला फुटबॉल संघ की ओर से कैंट मैदान पर आयोजित शाहजहांपुर फुटबॉल लीग के दूसरे दिन शनिवार को चार मुकाबले खेले गए। इनमें शांति एफसी ने दो मैचों में जीत दर्ज की, जबकि दो मुकाबले बराबरी पर छूटे।
विज्ञापन

पहला मुकाबला शांति एफसी (बी) और तिलहर फुटबॉल क्लब के बीच हुआ। तिलहर के खिलाड़ी शान ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद शांति एफसी के अयान ने गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। मैच के अंतिम क्षणों में तनु ने गोल कर शांति एफसी को 2-1 से जीत दिलाई।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला डॉ. जीएल कनौजिया पब्लिक स्कूल की टीम और तिलहर फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। इस कारण मैच ड्रॉ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मुकाबले में शांति एफसी ने राइजिंग एफसी (केबी) को 3-0 से हराकर जीत दर्ज की। वहीं, चौथा मैच कैंट फुटबॉल एकता क्लब की जूनियर टीम और शांति एफसी (बी) के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन मुकाबला गोलरहित ड्रॉ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed