फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shailaja was crowned Teej Queen

Shahjahanpur News: शैलजा को पहनाया गया तीज क्वीन का ताज

Sun, 20 Aug 2023 11:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Shailaja was crowned Teej Queen
रोजा पॉवर टाउनशिप में हरियाली तीज का उत्सव मनाती महिलाएं
शाहजहांपुर। आंचल लेडीज क्लब की ओर से रोजा पॉवर टाउनशिप में हरियाली तीज उत्सव मनाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत कजरी गीत तथा शालिनी प्रजापति व रुचि सिंह के विशेष नृत्य से हुई। इसके बाद अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। फिर तीज क्वीन के चयन के लिए परिचय, प्रतिभा और प्रश्नों का दौर चला। डॉ. इंदु गुप्ता, डॉ. फरहीन खान ने निर्णायक की भूमिका निभाते हुए शैलजा सिंह को तीज क्वीन चुना। उन्हें पिछले साल की विजेता मोनिका जकेटिया ने ताज पहनाया। प्रीति गुप्ता को फर्स्ट रनर अप व तनुश्री मित्रा को सेकेंड रनर अप का ताज पहनाया गया। इस मौके पर स्मृति रेखा जेना, ज्योत्सना कुशवाहा, शालिनी प्रजापति, अंजना बैस, सुप्रिया डे, सुहासिनी यादव, संगीता सिंह, निशा मिश्रा, रुचि सिंह, अपर्णा सिन्हा, लक्ष्मी सिंह आदि मौजूद रही।



महापौर ने दीया के सिर सजाया तीज क्वीन का ताज
शाहजहांपुर। ओमर वैश्य महिला परिषद की अध्यक्ष सोनिया गुप्ता की अध्यक्षता में हरियाली तीज का कार्यक्रम एक होटल में किया गया। इसमें मुख्य अतिथि महापौर अर्चना वर्मा ने दीया गुप्ता के सिर पर तीज क्वीन का ताज सजाया। प्रियम गुप्ता फर्स्ट और रश्मि गुप्ता सेकेंड रनर अप चुनी गईं। बेस्ट हेयर स्टाइल में श्वेता गुप्ता प्रथम, अदिति गुप्ता द्वितीय, कोपल गुप्ता तृतीय रहीं। बेस्ट मेहंदी में शालिनी गुप्ता पहले, राधा रानी गुप्ता दूसरे, राधिका गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं। बेस्ट हेयर एक्सेसरीज में विजयलक्ष्मी गुप्ता ने पहला, पारुल गुप्ता ने दूसरा, पूजा गुप्ता ने तीसरा स्थान पाया। बेस्ट ड्रेस भावना गुप्ता प्रथम, पलक गुप्ता द्वितीय, आभा गुप्ता तृतीय, बेस्ट ज्वैलरी अर्चना गुप्ता पहले, पूजा गुप्ता दूसरे, पिंकी गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं। सभी को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर शैली गुप्ता, नीलम गुप्ता, रीता गुप्ता, नीरू गुप्ता, राधा गुप्ता, योगिता गुप्ता, रम्मन गुप्ता, गीता गुप्ता, उमा गुप्ता, नीलम गुप्ता, सुनीता गुप्ता, मंजू गुप्ता, अंजलि गुप्ता आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



तनुजा बाथम बनीं तीज क्वीन
शाहजहांपुर। टाउनहाल ओवरब्रिज स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में तनुजा बाथम को तीज क्वीन चुना गया। कीर्ति गुप्ता व वंदना मेहता रनर अप रहीं। पूनम कुशवाहा किटी क्वीन चुनी गईं। इससे पहले सभी महिलाओं ने नृत्य किया और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इस मौके पर पूजा वर्मा, पूनम पांडेय, कीर्ति गुप्ता, पूनम कुशवाहा, पूनम कटियार, सुमन गुप्ता, रेखा गुप्ता, शिप्रा, वंदना मेहता, अर्चना अरोरा, प्रिया अग्रवाल आदि मौजूद रहीं। संवाद






इनरव्हील ने सभी सदस्यों को पहनाया तीज क्वीन का ताज



शाहजहांपुर। इनरव्हील क्लब की ओर से एक होटल में तीजोत्सव मनाया गया। इसकी अध्यक्षता नीलम गुप्ता ने की। कवियत्री सरिता वाजपेयी ने काव्यपाठ कर तालियां बटोरी। तीज क्वीन का ताज सभी सदस्यों को पहनाया गया। इस मौके पर आयोजक विभा अग्रवाल, अनुभा महरोत्रा, अलका अरोड़ा, रेणु अरोड़ा, रीना अग्रवाल, मंजुला शर्मा, कंचन खन्ना, गीता गुप्ता, माधुरी रस्तोगी, सुधा प्रसाद, शशि गुप्ता, ज्योति गुप्ता आदि मौजूद रहीं। संवाद

रोजा पॉवर टाउनशिप में हरियाली तीज का उत्सव मनाती महिलाएं

रोजा पॉवर टाउनशिप में हरियाली तीज का उत्सव मनाती महिलाएं

रोजा पॉवर टाउनशिप में हरियाली तीज का उत्सव मनाती महिलाएं

रोजा पॉवर टाउनशिप में हरियाली तीज का उत्सव मनाती महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed