{"_id":"5707f0734f1c1b406fc81107","slug":"shahjahanpur-will-open-defecation-free-by-march-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च 2018 तक शाहजहांपुर खुले में शौच से मुक्त होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च 2018 तक शाहजहांपुर खुले में शौच से मुक्त होगा
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Fri, 08 Apr 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत शाहजहांपुर जिला को 31 मार्च 2018 तक खुले में शौच से मुक्त बनाने का लक्ष्य है। इस क्रम में पहले तीन माह में 225 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक संचालित संपूर्ण स्वच्छता विधि से खुले में शौच से मुक्ति का लक्ष्य है जबकि योजना के पहले चरण में साल भर में जिले के 500 ग्राम पंचायतों के लिए यही लक्ष्य रखा गया है। जिले में कुल 1077 ग्राम पंचायतों में यह योजना चरणबद्ध ढंग से क्रियान्वित होगी। योजना के जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन के लिए शुक्रवार को उत्तर प्रदेश गन्ना शोध संस्थान में जिले के सभी बीडीओ, एडीओ, ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों और खंड प्रेरक सफाई कर्मचारियों की पांच दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। डीएम विजय किरन आनंद ने इसका शुभारंभ मौजूद बीडीओ, एडीओ और सफाई कर्मियों से दीप प्रज्जवलित कर करवाया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि गांवों में अभी तक बने शौचालय स्वच्छता योजना के लिए उपयोगी साबित नहीं हो रहे। इस योजना के क्रियान्वयन कराने में जनजागृति जरूरी है और उसके लिए जुटे लोगों कोई बड़ा या छोटा नहीं बल्कि सभी एक टीम के सदस्य हैं। यह प्रशिक्षण देने के लिए पहुंची विश्व बैंक की टीम की ओर से वेंकटेश ने कहा कि महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और बिहार में यह अभियान काफी कारगर रहा है। यहां भी इसे चुनौती के रूप में सफल करने के लक्ष्य में सभी जुटें। इस दौरान जिला विकास अधिकारी पीपी त्रिपाठी, परियोजना निदेशक (डीआरडीए) अजय प्रकाश, जिला पंचायतराज अधिकारी चंद्रिका प्रसाद, विश्व बैंक के सीताराम शरणागत, विनोद शर्मा, राजीव गुप्ता, दयाशंकर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन