फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Employee union's warning had no effect... illegal commercial vehicles continued to ply unchecked.

Shahjahanpur News: कर्मचारी यूनियन की चेतावनी का नहीं पड़ा फर्क...बेधड़क दौड़ते रहे डग्गामार वाहन

Thu, 08 Oct 2026 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 08 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Employee union's warning had no effect... illegal commercial vehicles continued to ply unchecked.
रोडवेज बस अड्डे के सामने से निकलता डग्गामार वाहन। संवाद
शाहजहांपुर। रोडवेज बस अड्डे के एक किलोमीटर के दायरे में डग्गामार वाहनों का संचालन बंद कराने के लिए कर्मचारी यूनियनों की चक्का जाम की चेतावनी के बाद भी जिम्मेदारों ने संज्ञान नहीं लिया। बुधवार को डग्गामार वाहन बेधड़क दौड़ते रहे। कार्रवाई नहीं होने से सवाल खड़े होने लगे हैं।
विज्ञापन

ह्यम पाइप डालने के लिए खोदाई के चलते प्रशासन के निर्देश पर 22 सितंबर से रोडवेज बस अड्डे से बसों का संचालन बंद है। निगम की बसें सेटेलाइट बस अड्डे व हथौड़ा चौराहे से चलाई जा रही हैं। इसके विपरीत बस अड्डे के आसपास डग्गामार वाहनों का संचालन पहले की तरह जारी है। पुलिस लाइन गेट के सामने चालक वाहनों को खड़ा कर सवारियां भरते हैं। बस अड्डे के आगे बैरियर लगा होने के बावजूद डग्गामार वाहन आसानी से निकल जाते हैं। यातायात पुलिस की मौजूदगी में भी कार्रवाई न होने से सवाल उठ रहे हैं। इसी तरह वर्कशॉप के सामने सड़क पर अवैध स्टैंड बन गया है। महिला थाने से नजदीक अवैध स्टैंड होने पर भी वाहनों पर कार्रवाई नहीं होती है। दूसरी ओर निगम की आय प्रभावित होने पर कर्मचारी यूनियनों ने बुधवार को धरना देकर नाराजगी जताई। डीएम और एसपी को भी पत्र भेजा गया, लेकिन इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होने से कर्मचारियों में नाराजगी है। सीओ यातायात रनवीर सिंह ने बताया कि अवैध रूप से संचालित वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए संबंधित को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

==========
डीएम से मिले अनुबंधित बस संचालक, अवैध वाहनों पर कार्रवाई की मांग
-उत्तर प्रदेश अनुबंधित बस ओनर्स एसोसिएशन के शिष्टमंडल ने बुधवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह से मुलाकात कर बस स्टैंड के आसपास अवैध वाहनों का संचालन बंद कराने की मांग की। महासचिव निर्निमेष शर्मा ने कहा कि प्रत्येक अनुबंधित बस से परिवहन विभाग को प्रतिदिन एक हजार रुपये और परिवहन निगम को 2200 रुपये का राजस्व मिलता है। इसके बावजूद बसों का संचालन प्रभावित है। रेलवे स्टेशन, मुख्य बस स्टैंड और बरेली मोड़ पर ईको वैन व टाटा मैजिक वाहन खड़े होकर सवारियां भर रहे हैं। इससे अनुबंधित बसों के संचालन के साथ ही राजस्व पर भी असर पड़ रहा है। एसोसिएशन ने डग्गामार वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई कर बस स्टैंड से अनुबंधित बसों का संचालन शुरू कराने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
-बस अड्डे के एक किमी की परिधि में डग्गामार वाहनाें का संचालन होने से प्रतिदिन चार से आठ लाख रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। इसे लेकर निगम के कर्मियों में काफी नाराजगी है। जल्द ही अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
अरुण कुमार, एआरएम

रोडवेज बस अड्डे के सामने से निकलता डग्गामार वाहन। संवाद

रोडवेज बस अड्डे के सामने से निकलता डग्गामार वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed