{"_id":"6ac6a16c94ed0df94e02df61","slug":"shiksha-mitras-to-soon-get-postings-near-their-homes-verification-of-98-of-documents-completed-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-186830-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शिक्षामित्रों को जल्द मिलेगी घर के पास तैनाती, 98 फीसदी अभिलेखाें का सत्यापन पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शिक्षामित्रों को जल्द मिलेगी घर के पास तैनाती, 98 फीसदी अभिलेखाें का सत्यापन पूरा
Thu, 08 Oct 2026 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लंबे समय से घर से दूर परिषदीय विद्यालयों में नौकरी कर रहे शिक्षामित्रों को अब राहत मिलने वाली है। जिले में शिक्षामित्रों के समायोजन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत 414 शिक्षामित्रों को उनके मूल विद्यालय भेजा जाएगा, जबकि 206 को ससुराल के नजदीक विद्यालय मिलने की संभावना है। जिले में 98 फीसदी सत्यापन का कार्य पूरा हो गया है।
जिले में करीब 3200 शिक्षामित्र परिषदीय स्कूलों में कार्यरत हैं। कई महीने पहले इनके समायोजन के निर्देश जारी किए गए थे। लेकिन, बीईओ की लापरवाही के कारण आवेदनों को जिला मुख्यालय पर उपलब्ध नहीं कराने पर कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी। शिक्षामित्रों के विरोध के बाद प्रक्रिया में तेजी आई। समायोजन के लिए बीएसए ने पूर्व में शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारियों को पत्र जारी कर प्रत्येक ब्लॉक से एक शिक्षामित्र को नामित कर अभिलेखों के सत्यापन के निर्देश दिए थे।
बुधवार को संबंधित ब्लॉकों से शिक्षामित्र बीएसए कार्यालय पहुंचे और अभिलेखों का सत्यापन कराया। इस दौरान कुछ शिक्षामित्रों ने मूल विद्यालय का विवरण गलत दर्ज कर दिया। इससे सूची तैयार करने में पेंच फंस गया। अब सर्विस बुक का प्रिंटआउट निकालकर मूल विद्यालय और अन्य विवरण का मिलान किया जा रहा है। प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रत्नाकर दीक्षित ने बताया कि करीब 98 प्रतिशत शिक्षामित्रों की सर्विस बुक का सत्यापन पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जल्द ही समायोजन की सूची जारी कर दी जाएगी।