फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur Veterans defeated OCF by seven wickets.

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर वेटरन ने ओसीएफ को सात विकेट से हराया

Wed, 21 Oct 2026 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Shahjahanpur Veterans defeated OCF by seven wickets.
शाह क्लब के मैदान पर हुए मैच के बाद अनुज प्रताप सिंह के दस हजार रन पूरे होने पर बल्ला और ग्लव्स
शाहजहांपुर। ओसीएफ के स्वर्ण जयंती स्टेडियम में हुए क्रिकेट मैच में शाहजहांपुर वेटरन की टीम ने ओसीएफ को सात विकेट से हराकर जीत दर्ज की। इरफान रजा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 49 रन की पारी खेली। वह अर्द्धशतक लगाने से चूक गए।
विज्ञापन

शाहजहांपुर वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से हुए मैच में ओसीएफ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 111 रन बनाए। शमी ने 49 और पंकज ने 21 रन का योगदान दिया। शाहजहांपुर वेटरन की ओर से कप्तान मनोज यादव और आमिर ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाहजहांपुर वेटरन की टीम ने 16 ओवर में तीन विकेट खोकर 112 रन बना लिए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इरफान रजा ने 49 रन की शानदार पारी खेली, जबकि इरफान ने नाबाद 30 और अनुज गुप्ता ने 11 रन बनाए। ओसीएफ की ओर से पंकज ने दो विकेट लिए। शानदार गेंदबाजी के दम पर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले कप्तान मनोज यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------
गुर्जर क्रिकेट अकादमी ने मून स्टार को 91 रन से हराया



शाहजहांपुर। कैंट स्थित शाह क्लब के मैदान पर खेले गए क्रिकेट मैच में गुर्जर क्रिकेट अकादमी ने मून स्टार को 91 रनों से हरा दिया। गुर्जर अकादमी के बल्लेबाज अनुज प्रताप सिंह ने 97 रनों की शानदार पारी खेली। उनके कॅरिअर में 10 हजार रन पूरे होने पर बल्ला और ग्लब्स देकर सम्मानित किया।



टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुर्जर क्रिकेट अकादमी की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में नौ विकेट खोकर 273 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज अनुज प्रताप सिंह ने 97 और आर्यन बतरा ने 63 रनों की बेहतरीन पारियां खेलीं। दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद अन्य बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर सके।




मून स्टार की ओर से उपेंद्र शुक्ला और कार्तिक ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि अभिषेक ने दो और हर्ष ने एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मून स्टार की टीम 23.1 ओवर में 182 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से विशाल मलिक ने 61, अजीत ने 28 और अक्षय राघव ने 20 रन बनाए। टीम के दो बल्लेबाज खाता नहीं खोल सके।



गुर्जर क्रिकेट अकादमी की ओर से अभय सिंह गुर्जर ने चार विकेट चटकाए। आयुष सक्सेना, अनुज यादव और अनुज प्रताप सिंह ने दो-दो विकेट लेकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। कोच अभय सिंह गुर्जर ने अनुज प्रताप को बल्ला देकर उत्साह बढ़ाया।

शाह क्लब के मैदान पर हुए मैच के बाद अनुज प्रताप सिंह के दस हजार रन पूरे होने पर बल्ला और ग्लव्स

शाह क्लब के मैदान पर हुए मैच के बाद अनुज प्रताप सिंह के दस हजार रन पूरे होने पर बल्ला और ग्लव्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed