फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur Police Hockey Tournament won

शाहजहांपुर पुलिस ने जीती हॉकी प्रतियोगिता

Thu, 21 Apr 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Thu, 21 Apr 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Shahjahanpur Police Hockey Tournament won
शाहजहांपुर पुलिस ने जीती हॉकी प्रतियोगिता
65वीं अंतर्जनपदीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता मेजबान शाहजहांपुर टीम ने जीत ली है। शाहजहांपुर ने फाइनल मुकाबले में बरेली को शून्य के मुकाबले चार गोल से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। हैंडबाल का फाइनल मैच शुक्रवार शाम चार बजे होगा। टाउनहाल हॉकी क्लब मैदान में हुए हॉकी के फाइनल मैच का शुभारंभ सीओ सिटी विजय शंकर मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद शुरू हुए मैच के 18वें मिनट में शाहजहांपुर के खिलाड़ी विकास ने पेनाल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर टीम को बढ़त दिला दी। इसके बाद तौसीम हैदर ने एक और गोल कर बढ़त 2-0 कर दी। मध्यांतर तक यही स्कोर रहा। मध्यांतर के बाद बरेली के खिलाड़ियों ने रणनीति बदल कर प्रतिद्वंदी टीम पर कई आक्रमण किए, लेकिन कोई गोल नहीं कर सका। मध्यांतर बाद शाहजहांपुर के विकास सिंह और प्रदीप कुमार ने एक-एक गोल करके टीम को 4-0 से विजय दिलाने में महत्वपूर्ण निभाई। मैच में रेफरी की भूमिका राजू और फैसल ने तथा टेक्निकल अंपायरिंग लईक, लाल, रजा ने निभाई। इस अवसर पर एसपी डॉ. मनोज कुमार, एसपी देहात रमेश भारतीय, प्रतिसार निरीक्षक विक्रम सिंह, उमाशंकर, हॉकी कोच हाजी एजाज हसन खां उर्फ अच्छू खां आदि ने फाइनल मैच का आनंद लिया। व्यवस्था में सगीर अहमद, अलहास, आमिल आदि का योगदान रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed