फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur man found dead in blue drum his wife and children are missing

नीले ड्रम में युवक की लाश: परिवार संग राजस्थान में कमाने गया था हंसराम, मां ने बहू को लेकर बताई ये बात

Mon, 18 Aug 2025 03:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Aug 2025 03:46 PM IST
सार

मेरठ के सौरभ राजपूज जैसी वारदात शाहजहांपुर जिले के युवक के साथ हुई। वह अपनी पत्नी बच्चों को लेकर राजस्थान कमाने गया था। वहां उसकी हत्या कर दी गई। उसका शव नीले रंग के ड्रम में मिला। उसे गलाने के लिए नमक भी डाला गया था। 
 

विज्ञापन
Shahjahanpur man found dead in blue drum his wife and children are missing
परिवार के साथ हंसराम (फाइल) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के गांव नवदिया नवाजपुर निवासी हंसराम का शव राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले की आदर्शनगर कॉलोनी में नीले रंग के ड्रम में मिला है। रविवार देर रात यह खबर मिली तो उनके परिवार में कोहराम मच गया। मां उर्मिला ने बताया कि बेटे का कभी बहू से कोई विवाद नहीं हुआ था। क्या हुआ है, कुछ पता नहीं। रात में मृतक के पिता व अन्य परिजन राजस्थान के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन


थाना खुटार क्षेत्र के गांव नवदिया नवाजपुर निवासी खेमकरन उर्फ पप्पू का 36 वर्षीय पुत्र हंसराम कश्यप भट्ठे पर मजदूरी करता था। करीब 15 दिन पहले ही मां उर्मिला देवी से उसने बात कर रक्षाबंधन पर परिवार समेत घर आने का वादा किया था। लेकिन रविवार रात परिजनों को उसकी हत्या की खबर मिली। घटना के बाद मृतक की पत्नी, बच्चे व मकान मालिक का बेटा लापता है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: रात में झाड़ियों में बैठी मिली युवती... हाथों से छिपाती रही चेहरा, मगर युवकों ने हदें कर दीं पार; Video
विज्ञापन
विज्ञापन


नीले रंग के ड्रम में मिला शव 
मां ने बताया कि करीब 12 साल पहले हंसराम की शादी पीलीभीत जिले के थाना हजारा के विजयनगर निवासी लक्ष्मी से हुई थी। यहां काम नहीं मिलने के चलते वह पत्नी व तीन बच्चों के साथ राजस्थान में चला गया था। वहां उसकी हत्या कर दी गई। शव नीले रंग के ड्रम में मिला था। 

शव को गलाने के लिए नमक भी डाला गया था। हत्या के बाद से पत्नी, बच्चे व मकान मालिक का बेटा जितेंद्र लापता है। हत्या का आरोप उन्हीं पर लग रहे हैं। रविवार को देर रात राजस्थान पुलिस ने खुटार पुलिस से संपर्क साधकर सूचना दी। इसके बाद प्रधान के जरिये हंसराम के परिजनों को बताया गया। 

रात में ही मृतक के पिता खेमकरन, बहन विमला कश्यप व गांव के डॉ.रमेश वर्मा राजस्थान के लिए रवाना हो गए। मां उर्मिला देवी ने बताया कि बहू ज्योति से हंसराम का कोई विवाद नहीं था। दोनों एक-दूसरे को काफी चाहते थे। बेटे की हत्या होने से उनका रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed