{"_id":"6aab9b611bebf8656803aead","slug":"shahjahanpur-hit-by-strong-winds-followed-by-rain-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने ली करवट: शाहजहांपुर में पहले आई तेज आंधी फिर बारिश, पेड़ टूटे, खंभे गिरे, बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने ली करवट: शाहजहांपुर में पहले आई तेज आंधी फिर बारिश, पेड़ टूटे, खंभे गिरे, बिजली गुल
Thu, 17 Sep 2026 01:19 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:19 PM IST
सार
शाहजहांपुर में बृहस्पतिवार सुबह चली आंधी के बाद लगभग एक घंटे तक बारिश हुई। इससे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ। कई स्थानों पर जलभराव और कीचड़ हो गया। तेज हवा से पेड़ टूटे और बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई।
विज्ञापन
आंधी से गिरे बिजली के खंभे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शाहजहांपुर में बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए और तेज अंधड़ शुरू हो गया। करीब 30 मिनट तक तेज हवा चलने के बाद बारिश शुरू हुई। लगभग एक घंटे तक हुई बारिश से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जनजीवन प्रभावित रहा। कई स्थानों पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति बन गई। तेज हवा के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ टूटने की घटनाएं भी हुईं। बिजली आपूर्ति भी प्रभावित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
सुबह कार्यालय और अन्य जरूरी कामों के लिए घरों से निकले लोगों को बारिश के कारण दिक्कत हुई। अचानक बारिश होने से सड़क पर आवाजाही प्रभावित हुई। ग्रामीण इलाकों में पेड़ और डालियां टूटने से रास्तों पर भी परेशानी हुई। शहर में पहले से चल रहे निर्माण कार्यों के कारण बारिश के बाद लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं। कई स्थानों पर खोदाई के कारण निकली मिट्टी पानी के साथ सड़क पर फैल गई। इससे सड़क पर फिसलन और कीचड़ हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- मौसम का कहर: बरेली में आंधी-बारिश से मकान की दीवार गिरी, महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन
खासकर रोडवेज-रेलवे स्टेशन रोड पर ह्यूम पाइप लाइन डालने के लिए की जा रही खोदाई से लोगों को परेशानी हो रही है। बारिश के बाद खोदाई वाले हिस्से में मिट्टी और पानी जमा होने से सड़क की स्थिति और खराब हो गई। राहगीरों और वाहन चालकों को संभलकर निकलना पड़ा। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य के दौरान सड़क पर मिट्टी फैलने और जलभराव की समस्या का समाधान कराने की मांग की है।