{"_id":"61feccd15cb2e901625350a0","slug":"shahjahanpur-first-in-second-dose-of-vaccine-shahjahanpur-news-bly4745385188","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड टीके की दूसरी डोज लगाने में शाहजहांपुर प्रदेश में अव्वल : सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड टीके की दूसरी डोज लगाने में शाहजहांपुर प्रदेश में अव्वल : सीएमओ
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जनपद ने कोविड टीकाकरण की पहली डोज लगाने में प्रदेश में गौतम बुद्ध नगर के बाद दूसरा स्थान प्राप्त किया था। लेकिन शनिवार को दूसरी डोज लगाने में जिले ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि जनपद में 16 जनवरी 2021 में कोविड का टीकाकरण कार्य शुरू हुआ था। टीकाकरण का कार्य क्रमवार आयु वर्ग के लोगों को जोड़ते हुए निरंतर प्रगति पर रहा। इसके परिणाम स्वरूप जनपद ने नवंबर 2021 में अपने लक्ष्य को पूर्ण करके प्रदेश में पहली डोज लगाने में गौतम बुद्ध नगर के बाद दूसरा स्थान प्राप्त किया था। अब दूसरी डोज लगाने में प्रदेश में गौतम बुद्ध नगर को पीछे करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही 15 से 18 साल के 75 प्रतिशत किशोर - किशोरियों को पहला टीका लगाकर प्रतिरक्षित किया जा चुका है। इसमें समस्त जनपद वासियों सहित स्वास्थ्य विभाग एवं सहयोगी संस्थाओं, सहयोगी विभागों की अहम भूमिका रही है। सीएमओ ने इस उपलब्धि के लिए समस्त सहयोगी संस्थाओं, विभागों एवं जनपद वासियों का आभार जताया है।
सीएमओ ने कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर विराम लगाने के लिए सभी से कोविड टीके की दोनों डोज लगवाने के साथ कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने की अपील भी की है। डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि जनपद में कोरोना टीके की पहली डोज 24, 32, 334 लोगों को लगाई गई है। पहली डोज में प्रदेश में जनपद को दूसरा स्थान मिला है। वहीं दूसरी डोज 21,69,223 लोगों को लगाई गई है। दूसरी डोज में प्रदेश में पहला स्थान जनपद ने हासिल लिया है।