फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur buy wheat board topper

मंडल में शाहजहांपुर गेहूं खरीद में अव्वल

Sat, 23 Apr 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sat, 23 Apr 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
गेहूं की सरकारी खरीद के मामले में शासन से प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 21 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीदकर शाहजहांपुर बरेली मंडल पहले पायदान पर है। एजेंसी वार खरीद में सर्वाधिक 21 हजार मीट्रिक टन खरीद लक्ष्य के सापेक्ष भारतीय खाद्य निगम ने अभी तक मात्र आठ प्रतिशत गेहूं खरीद की है। स्टेट पूल में शामिल यूपी एग्रो खरीद में सबसे पीछे है। इस एजेंसी ने मात्र 3.34 प्रतिशत खरीद की है। इस वर्ष रबी सीजन में मूल्य समर्थन योजना के तहत शासन से जिले को 1.76 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य दिया गया है। इसमें स्टेट पूल की क्रय एजेंसियों का लक्ष्य 1.55 लाख मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है, जबकि सेंट्रल पूल में शामिल भारतीय खाद्य निगम को 21 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद करनी है। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बृहस्पतिवार तक जिले के सभी 134 केंद्रों पर 21 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है, जो मंडल और आसपास के अन्य जिलों की तुलना में सर्वाधिक है। इसी अवधि में पीलीभीत जिले में 11500 मीट्रिक टन, बदायूं में 6000 मीट्रिक टन और बररेली में 2600 मीट्रिक टन खरीद हो पाई है। अन्य पड़ोसी जनपदों पर नजर डालें तो इसी अवधि में लखनऊ मंडल में शामिल लखीमपुर खीरी में 7300 मीट्रिक टन और हरदोई में 2500 मीट्रिक टन गेहूं खरीद हुई है। प्रभारी जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी कौशल देव के अनुसार जिले में जिन क्रय एजेंसियों की खरीद प्रगति संतोषजनक नहीं है, उन्हें इस काम में तेजी लाने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed