{"_id":"6ab0318f0d79ff02f6052332","slug":"shahjahanpur-blue-team-defeated-red-in-the-veteran-cricket-trials-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-185193-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: वेटरन क्रिकेट ट्रायल में शाहजहांपुर ब्लू की टीम ने रेड को किया परास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: वेटरन क्रिकेट ट्रायल में शाहजहांपुर ब्लू की टीम ने रेड को किया परास्त
विज्ञापन
शाहजहांपुर में रोजा आईटीआई क्रिकेट मैदान पर ट्रायल मैच में शाट खेलता खिलाड़ी। संवाद
शाहजहांपुर। रोजा आईटीआई क्रिकेट मैदान पर डॉ. गौर हरि सिंघानिया टी-20 उत्तर प्रदेश वेटरन क्रिकेट लीग के लिए टीम चयन के लिए ट्रायल मैच कराया गया। इसमें शाहजहांपुर ब्लू ने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर रेड की टीम को 34 रन से हराकर बाजी मारी।
शाहजहांपुर वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से रविवार को हुए मैच में टीम ब्लू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 130 रन बनाए। सैफी ने 39, इरफान खान ने 37, संजीव ने 16 और इरफान रजा ने 13 रन बनाए।
रेड की ओर से मनोज यादव और आमिर ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेड की पूरी टीम 19 ओवर में 96 रन पर सिमट गई। रजा हुसैन ने 31 और इमरान पठान ने 12 रन बनाए। ब्लू की ओर से तारिक ने चार और इरफान रजा ने तीन विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन के लिए इरफान रजा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
मैच में अंपायर की भूमिका फरीद और पंकज तिवारी ने निभाई। इससे पहले मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य आनंद पाठक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। एसोसिएशन के सचिव मसूद कमाल भी मौजूद रहे।