Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   shahjahanpur blind man murder mystery solved

यूपी: नेत्रहीन का सिर काटकर कुएं में फेंका धड़, विनोद ने अपनी मौत का रचा ऐसा मायाजाल, पुलिस भी रह गई हैरान

Tue, 24 Nov 2026 01:00 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 24 Nov 2026 01:00 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में दुष्कर्म के आरोपी विनोद ने खुद को मृत दिखाने के लिए खौफनाक साजिश रची। उसने एक नेत्रहीन युवक को आंखों की रोशनी लौटाने का झांसा दिया और फिर सिर काटकर उसका कत्ल कर दिया। अपने आधार कार्ड की प्रति मौके पर छोड़ दी, ताकि पुलिस उसे मृत समझे।   

विज्ञापन
shahjahanpur blind man murder mystery solved
शाहजहांपुर नेत्रहीन युवक हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर जिले में दुष्कर्म के मामले में सजा से बचने और खुद को मृत साबित करने के लिए एक आरोपी ने नेत्रहीन युवक की हत्या कर अपने नाम से पहचान कराने की साजिश रच डाली। इस खौफनाक साजिश में आरोपी की पत्नी भी शामिल थी। पुलिस ने आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आज प्रेस वार्ता कर इस हत्याकांड का खुलासा करेगी।  

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, कलान क्षेत्र के सिउड़ी गांव निवासी विनोद ने तंत्र विद्या से आंखों की रोशनी लौटाने का झांसा देकर निगोही निवासी नेत्रहीन राजपाल की गर्दन काटकर हत्या कर दी। इसके बाद धड़ को सूखे कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस की मदद से हत्याकांड का खुलासा करते हुए विनोद को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पत्नी भी साजिश में शामिल थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी में भीषण हादसा: कार और ट्रक की भिड़ंत, पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत, छह गंभीर घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


सूखे कुएं में मिला था शव 
जानकारी के मुताबिक, 17 नवंबर को सिउड़ी गांव निवासी सतीश के खेत में बने सूखे कुएं से दुर्गंध उठने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी। कुएं में सिर कटा शव मिला था। मौके से मिले बैग में विनोद के आधार कार्ड की छायाप्रति बरामद हुई थी। अगले दिन दिल्ली से आई उसकी पत्नी पूजा और भाई नंदकिशोर ने शव की पहचान विनोद के रूप में की थी। 

Trending Videos

पुलिस ने पहचान की पुष्टि के लिए पत्नी पूजा, बेटे आदित्य और मां सुमित्रा के डीएनए नमूने भी लिए थे। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए प्रधान समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने गहनता से छानबीन की तो हैरान करने वाले तथ्य सामने आए। इससे हत्याकांड के पीछे गहरी साजिश होने का शक और गहरा गया। 

आंखों की रोशनी लौटाने का दिया था झांसा 
पुलिस की जांच में सामने आया कि दुष्कर्म के मामले में जमानत पर छूटने के बाद विनोद ने खुद को तंत्र विद्या का जानकार बताना शुरू कर दिया था। इसी बहाने उसने नेत्रहीन राजपाल से नजदीक बढ़ाई। उसको आंखों की रोशनी लौटाने का झांसा दिया और फिर मौका पाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद विनोद लापता हो गया था।   

पुलिस के मुताबिक, विनोद ने शव को अपना साबित करने के लिए अपने पहचान संबंधी दस्तावेज बैग में रख दिए थे, ताकि वह खुद को मृत दिखाकर दुष्कर्म के केस में सजा से बच सके। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed