{"_id":"628df752a11c04765b566c36","slug":"shahjahanpur-bjp-woman-wing-member-died-of-consuming-poison-alleges-medical-store-operator-in-video-made-before-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: भाजपा महिला मोर्चा सदस्य की जहर खाने से मौत, मरने से पहले का वीडियो हो रहा वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: भाजपा महिला मोर्चा सदस्य की जहर खाने से मौत, मरने से पहले का वीडियो हो रहा वायरल
Wed, 25 May 2022 03:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 25 May 2022 03:01 PM IST
सार
मौत से पहले का उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें ममता तिवारी का कहना था कि एक मेडिकल स्टोर के संचालक और आशा कार्यकर्ता ने उनके साथ मारपीट की। उन्हें जबरन जहर खिला दिया।
विज्ञापन
मृतका ममता तिवारी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में थाना सदर बाजार के मोहल्ला मल्हार टॉकीज निवासी भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य ममता तिवारी (35) की जहर खाने से मौत हो गई। वह मंगलवार रात नौ बजे गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज के गेट के पास एक पेड़ के नीचे मिली थीं।
सूचना पर पहुंचे छोटे बेटे उत्कर्ष ने उन्हें रात में अस्पताल में भर्ती कराया था। रात एक बजे उनकी मौत हो गई। मौत से पहले का उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें ममता तिवारी का कहना था कि एक मेडिकल स्टोर के संचालक और आशा कार्यकर्ता ने उनके साथ मारपीट की। उन्हें जबरन जहर खिला दिया।
हालांकि, विवाद की वजह साफ नहीं हो सकी है। इस मामले पर चौक कोतवाली में तहरीर दी गई है। एसपी एस. आनंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।