फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur became identified rebel salute

शाहजहांपुर की पहचान बने विद्रोही को नमन

Sun, 10 May 2015 10:57 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 10 May 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
Shahjahanpur became identified rebel salute
 साहित्याकाश में जनपद को पहचान दिलाने वाले ओज कवि दामोदर स्वरूप विद्रोही की सोमवार को पुण्यतिथि है। विद्रोही अपने शहर और प्रशंसकों की नस-नस से वाकिफ थे, इसलिए उन्होंने समय-समय पर नगर में कवि सम्मेलनों के ऐसे आयोजन कराए जो आज भी याद किए जाते हैं। साहित्यप्रेमियों का तो यहां तक कहना है कि जो कवि सम्मेलन विद्रोही जी करा गए वैसे अब कहां हो पाते हैं।
विज्ञापन

स्वभाव के अनुसार ही उनका नाम भी था विद्रोही। उन्होंने अपने जीवन में कभी उसूलों से समझौता नहीं किया। स्वाभिमानी विद्रोही ने जीएफ कॉलेज की नौकरी की भी परवाह नहीं की। कुछ दिन काम करने के बाद नौकरी का भी त्याग कर दिया। उनके काव्य संग्रहों में गुलाम शैशव, दिल्ली की गद्दी सावधान, समय के दस्तावेज, त्रिधारा, हार हमारी जीत तुम्हारी, कसक आदि खासे उल्लेखनीय हैं। उनके स्वभाव से परिचित रहे समकालीन कवि डॉ. उर्मिलेश ने एक बार विद्रोही जी के लिए लिखा था कि-
विज्ञापन

 तन की फरमाइशों के हाथों में तुमने विद्रोही मन नहीं बेचा,
थी जरूरत तुम्हें, बहुत लेकिन धन की खातिर सृजन नहीं बेचा।
आज भी जनपद की धरती पर कहीं भी कवि सम्मेलन का मंच सजे, किसी न किसी रूप में जब तक विद्रोही का नाम उसमें नहीं जुड़ता, तब तक उसे पूर्णता प्राप्त नहीं होती। अतिथि कवि विद्रोहीजी की धरती को नमन करके ही काव्यपाठ शुरू करना अपना धर्म समझते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed