फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur Alok Gupta murder case Wife Khushboo fainted, father burst into tears

असिस्टेंट प्रोफेसर हत्याकांड: आलोक की अर्थी उठी तो बेहोश हुई पत्नी...बार-बार कर रही थीं ये जिद, फफक पड़े पिता

Thu, 21 Sep 2023 09:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 21 Sep 2023 09:39 AM IST
सार

शाहजहांपुर में मीरानपुर कटरा में असिस्टेंट प्रोफेसर आलोक गुप्ता की अर्थी उठी तो पत्नी खुशबू बेहोश हो गईं। पिता भी फफक पड़े। आलोक की बेटे अयंक, बेटी अभिका के आंसू भी थम नहीं रहे थे। आलोक को छोटे भाई ने मुखाग्नि दी। 

विज्ञापन
Shahjahanpur Alok Gupta murder case Wife Khushboo fainted, father burst into tears
Shahjahanpur Alok Gupta murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में मीरानपुर कटरा के मोहल्ला बाजार घेर में असिस्टेंट प्रोफेसर आलोक गुप्ता की अर्थी उठी तो लोगों की आंखें डबडबा गईं। पत्नी सोनम उर्फ खुशबू बेहोश हो गईं। परिवार की महिलाओं ने बमुश्किल उन्हें संभाला। पिता सुधीर गुप्ता हिम्मत दिखाते हुए आंसू को छिपाते रहे, लेकिन बेटे के पार्थिव शरीर को लेकर चलने के दौरान फफक पड़े। 
विज्ञापन


अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। छोटे भाई प्रशांत गुप्ता ने मुखाग्नि दी। बदमाशों के हाथों चाकू प्रहार से जीवन गंवाने वाले आलोक गुप्ता का पार्थिव शरीर मंगलवार शाम घर लाया गया था। गुस्साए लोगों ने कटरा चौराहे पर नेशनल हाईवे जाम कर दिया था। करीब तीन घंटे के बाद आरोपी शाहबाज के एनकाउंटर में ढेर होने की सूचना के बाद जाम खोला गया था। 
विज्ञापन


घर के बाहर फ्रीजर में रखे पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने के लिए बुधवार सुबह बड़ी संख्या में कस्बे के लोग और रिश्तेदार पहुंचे। पत्नी खुशबू बार-बार आलोक का चेहरा देखने की जिद कर रही थीं। अंतिम यात्रा की तैयारी पूरी होने के बाद पार्थिव शरीर को अर्थी पर लिटाया गया, तभी खुशबू को अंतिम दर्शन कराए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पति को अर्थी पर लेटा देखकर खुशबू दहाड़े मारकर रो पड़ीं। उनकी तो दुनिया ही उजड़ गई थी। वह रोते हुए बेहोश हो जा रही थीं। महिलाओं ने किसी तरह उन्हें संभाला। वहीं आलोक के पिता सुधीर गुप्ता बदमाशों के हमले में जख्मी होने के बाद भी हिम्मत दिखा रहे थे। 

उन्हें दो लोगों ने संभाल रखा था। जब बेटे की अर्थी लोगों ने कंधों पर उठाई तो वे बिलख उठे। आलोक की बेटे अयंक, बेटी अभिका के आंसू भी थम नहीं रहे थे। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग उमड़े।

 

जनप्रतिनिधियों ने भी पहुंचकर दी सांत्वना
आलोक की अंतिम यात्रा के दौरान सपा के पूर्व विधायक राजेश यादव और कटरा से विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस के पिता पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना पहुंचे। उन्होंने आलोक के परिजनों को सांत्वना दी। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष पवन सिंह, महामंत्री गौरव त्रिपाठी भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

 

घर से लेकर अंत्येष्टि स्थल तक पुलिस रही तैनात
एक दिन पहले परिजन ने शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया था। सुबह सीओ तिलहर प्रयांक जैन, सीओ सदर अमित चौरसिया और कटरा थाना प्रभारी पवन पांडेय ने परिजन से मुलाकात की।

उन्हें आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब परिजन ने अंतिम संस्कार की तैयारी की। सुरक्षा की दृष्टि से घर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारी भी लगातार निगाह बनाए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed