{"_id":"61b06a7b39592960ac158bb9","slug":"shahjahanpur-accident-truck-loaded-with-sugarcane-overturns","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा: गन्ने से लदा ट्रक पलटा, दो महिलाओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा: गन्ने से लदा ट्रक पलटा, दो महिलाओं की मौत
Wed, 08 Dec 2021 01:49 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:49 PM IST
सार
लोगों की मदद से पुलिस की टीम ट्रक के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने में जुटी है। ड्राइवर समेत तीन लोगों को बाहर निकाला जा चुका है।
विज्ञापन
गन्ने से लदा ट्रक पलटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव में जलालाबाद-ढाईघाट रोड पर गन्ना लदा एक ट्रक बुधवार दोपहर करीब 12 बजे हाईटेंशन लाइन से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। ट्रक के नीचे दबकर गांव की सोमवती (45) और रामकली (50) बुरी तरह से घायल हो गईं। महिलाएं कंडा पाथकर घर लौट रहीं थीं।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से गन्ने हटाकर सोमवती और रामकली को बाहर निकाला। दोनों को जरीनपुर सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पृथ्वीपुर गांव के खरीद केंद्र से गन्ना लेकर हरदोई की चीनी मिल ले जा रहे ट्रक चालक धीरेंद्र सिंह निवासी ग्राम सिरौली थाना पिसावां, सीतापुर को घायल अवस्था में पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया था। होश में आने के बाद ड्राइवर सीएचसी से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने महिलाओं के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन