फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shab-e-Barat: A night spent in worship... seeking forgiveness for sins.

शब-ए-बरात : इबादत में गुजारी रात...गुनाहों की माफी मांगी

Wed, 04 Feb 2026 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Shab-e-Barat: A night spent in worship... seeking forgiveness for sins.
मदरसा अत्तारिया जलालनगर में कार्यक्रम में शब-ए-बरात की जानकारी देते गुलाम मुर्तजा। स्रोत: मदरसा - फोटो : स्वयं
शाहजहांपुर। शब-ए-बरात की रात इबादत करते हुए गुजरी। लोगों ने इबादत करने के साथ ही गुनाहों के लिए माफी मांगी और दुनिया से जा चुके लोगों के लिए दुआ की। लोगों ने कब्रिस्तान में चिरागा भी किया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस का पहरा भी रहा। बुधवार को रोजा भी रखा जाएगा।
विज्ञापन

शाबान का महीना शुरू होते ही चांद की 14 तारीख को शब-ए-बरात की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। मंगलवार शाम से लोग इबादत के लिए तैयार हो गए। घरों में नियाज के बाद कब्रिस्तान में चिरागा कर अपनों को याद किया। मरहूमों की मगफिरत के लिए फातिहा पढ़कर दुआ की।
विज्ञापन

मस्जिदों और घरों में विशेष नमाज, कुरान की तिलावत और इबादत का सिलसिला जारी रहा। इस बीच मस्जिदों और दरगाहों को बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। छोटा खुतबा में हकीम शफीकुर्रहमान का उर्स भी मनाया गया। अकीदतमंदों ने दरगाह पर गुलपोशी व चादरपोशी की। शहर काजी सैयद मसूद हसन ने बताया कि मुकद्दस रात में दुनिया में अमन, भाईचारे और मुल्क की तरक्की के लिए दुआ की जाती है, साथ ही अपने गुनाहों की माफी मांगते हुए अल्लाह की रहमत की उम्मीद रखी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------

फोटो 40
शब-ए-बरात की फजीलत बताई
मदरसा अत्तारिया तारीन जलालनगर में शब-ए-बरात की फजीलत बताई गई। हाफिज गुलाम मुर्तजा ने बच्चों को बताया कि शबे-बरात मुबारक और रहमतों वाली रात है। यह रात तौबा और तकदीर के फैसलों की रात है। इसलिए हम सभी को दुरूद शरीफ पढ़ना चाहिए। प्रबंधक मोहम्मद रिजवान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed