{"_id":"6a3edb8a6f1b669b42003504","slug":"sexually-exploited-for-six-years-by-deceiving-now-refuses-to-marry-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-177328-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: झांसा देकर छह साल तक किया यौन शोषण...अब शादी से इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: झांसा देकर छह साल तक किया यौन शोषण...अब शादी से इन्कार
विज्ञापन
तिलहर। क्षेत्र के दूसरे समुदाय के युवक ने शादी का झांसा देकर छह साल तक युवती का यौन शोषण किया। अब उसने शादी से इन्कार कर दिया। नाराज युवती ने थाने में तहरीर दी। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। इस बीच आरोपी पक्ष के तमाम लोग थाने पहुंचे।
युवती ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी मुलाकात दूसरे समुदाय के युवक से कई वर्ष पहले हुई थी। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक यौन शोषण किया। शादी के लिए कहने पर उसने अब टालना शुरू कर दिया। उसने स्पष्ट कहा कि वह अपने धर्म की लड़की से शादी करेगा।
विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद युवती ने थाने में पहुंचकर पूरे मामले से इंस्पेक्टर को अवगत कराया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। बताते हैं कि आरोपी युवक पढ़ता है। उसके पिता का टेंट का कारोबार है। युवक के पकड़े जाने के बाद उसके पक्ष के तमाम लोग थाने में पहुंचे और पुलिस से वार्ता की। पुलिस ने सभी को वापस कर दिया।
विज्ञापन
सीओ इशिका सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।