{"_id":"69a9c2622455e1382c05d4de","slug":"seven-people-died-and-several-others-were-injured-in-accidents-on-holi-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-167154-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: होली पर हुए हादसों में सात लोगों की गई जान, कई लोग जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: होली पर हुए हादसों में सात लोगों की गई जान, कई लोग जख्मी
विज्ञापन
मृतक अंकुर मौर्या का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। होली पर अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में सात लोगों की मौत हो गई। हादसों से त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। पोस्टमॉर्टम के बाद घर पहुंचे शवों को देख परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। हादसों में कई लोग घायल हुए हैं। इनका सरकारी व निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
--
हादसा- एक
तीन बाइकें टकराईं, चचेरे-तहेरे भाइयों समेत तीन की जान गई
शाहजहांपुर। होली पर बुधवार को पीलीभीत जिले के करेली थाना क्षेत्र में तिलछी गांव के पास तीन बाइकें टकरा गईं। हादसे में घायल दो लोगों को पीलीभीत अस्पताल भेजा गया। जबकि खुटार के इटौआ गांव निवासी 18 वर्षीय अरविंद व बंडा के कमालपुर गांव निवासी उनके चचेरे भाई 17 वर्षीय पंकज को राजकीय मेडिकल काॅलेज भेजा गया। यहां दोनों की मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि पंकज अपने भाई संजय की ससुराल सिंधौली के बछियानी गांव से रंग खेलकर घर के लिए जा रहे थे। रास्ते में बाइकाें के टकराने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि अरविंद की 15 अप्रैल को पीलीभीत जिले की एक युवती से शादी होने वाली थी। पंकज तीन भाई और अरविंद दो भाइयों में छोटे थे। पंकज की मां रामश्री व अरविंद की मां सुनीता गुमसुम हो गईं हैं। इसी क्रम में हादसे में घायल निगोही के गांव कटैया उस्मानपुर निवासी 24 वर्षीय अमरजीत ने पीलीभीत के जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
--
हादसा-दो
दो बाइकें टकराईं, युवक की मौत
पुवायां। होली पर धारा गांव पास बुधवार को दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में गांव महुई निवासी 36 वर्षीय सौरभ श्रीवास्तव की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक सवार युवक की हालत गंभीर है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए हुए थे।
परिजनों के अनुसार, सौरभ श्रीवास्तव बाइक से गांव के ही सचिन और परमजीत के साथ पुवायां आए थे। वापसी में धारा गांव के पास शिवम गौड़ की बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को पुवायां सीएचसी लाया गया। डाॅक्टर ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। सिंधौली के गांव कोरोकुइयां के पास सौरभ ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल शिवम को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
हादसा-तीन
केमिकल फैक्टरी के गार्ड ने दम तोड़ा
मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के हुलासनगरा ओवरब्रिज पर मंगलवार रात हादसा हो गया। किसी वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार हरीपुर गांव निवासी 26 वर्षीय जितिन यादव उर्फ सोनू की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, वह केमिकल फैक्टरी में सुरक्षा गार्ड थे।
मंगलवार शाम 7:30 बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद जितिन घर लौट रहे थे। जितिन की मौत की खबर सुनकर मां सुनीता देवी, पत्नी नेहा यादव, छोटे भाई नितिन यादव, रणधीर यादव, पिता गंगासरन यादव गहरे सदमे में आ गए। पिता गंगासरन यादव ने बताया कि बेटे सोनू का शव ओवरब्रिज की दीवार व डिवाइडर के बीच पटरी पर पड़ा हुआ था। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हादसा कैसे हुआ। जानकारी की जा रही है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
हादसा-चार
मामा के घर से लौट रहे चाचा की मौत, भतीजे घायल
सेहरामऊ दक्षिणी। होली पर बुधवार को दिन में एक बजे दिलावरपुर गांव के पास हादसा हो गया। पीछे से किसी वाहन की टक्कर लगने के बाद डिवाइडर से टकराए बाइक सवार बेहटी गांव निवासी 19 वर्षीय अंकुर की मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठे भतीजे सूरज व गौरव घायल हो गए। मृतक के भाई रोहित ने बताया कि भाई अंकुर भतीजों के साथ बाइक से मामा से होली मिलकर लौट रहे थे। होली के दिन अंकुर की मौत से उनके भाई रोहित, मोहित, धीरज, बड़ी बिटिया, छोटी बिटिया व मझली बिटिया का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। संवाद
--
हादसा-पांच
साढ़ू के घर से लौट रहे युवक की मौत
शाहजहांपुर। होली पर मंगलवार रात हरदोई जिले के पिहानी थाना क्षेत्र में हादसा हो गया। किसी वाहन की टक्कर लगने से लखीमपुर खीरी जिले के पसगवां थाना क्षेत्र के उलाहपुर निवासी 28 वर्षीय पवनेश गंभीर रूप से घायल हो गए। हरदोई अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर लाया गया। यहां उनकी मौत हो गई। रिश्तेदार कमलेश के अनुसार, पवनेश अपने साढ़ू के घर से लौट रहे थे। उनकी पत्नी व परिवार के लोग गुमसुम हो गए हैं। संवाद
--
रफ्तार व गीली सड़कों पर फिसली बाइकें, कई लोग हुए चोटिल
शाहजहांपुर। त्योहार पर गति व गीली सड़क हादसों की वजह बनीं। पूरे जिले में कई लोग चोटिल हो गए। किसी का हाथ टूटा, किसी का पैर टूटा है। उन्हें सरकारी व निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
निगोही में किसी वाहन की टक्कर लगने से मधवामई गांव निवासी रामकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के राईपुर गांव निवासी राकेश, तिलहर के बंथरा गांव की अंजू, सिंधौली के पैंगापुर गांव निवासी मंजीत, कांट के जैतापुर गांव निवासी रिंकू, मदनापुर के रजपुरा गांव निवासी शिवकुमार, लखीमपुर खीरी के पसगवां गांव निवासी रामवीर, तिलहर के हिसमाह गांव निवासी धर्मेंद्र, चौक के अब्दुल्लागंज निवासी हिमांशु का राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। वहीं, होली की पूर्व संध्या पर निगोही रोड पर लगी बल्ली से तेज गति में आई बाइक टकरा गई। बल्ली के टुकड़े हो गए। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार घायलों को अस्पताल भेजा। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। इसके अलावा भी अलग-अलग स्थानों पर कई लोग घायल हो गए। संवाद