{"_id":"63f521895b80d063880efec6","slug":"sevadar-of-laltu-baba-shrine-cut-beard-police-did-not-write-report-shahjahanpur-news-c-4-1-71304-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ललतू बाबा धर्मस्थल के सेवादार की दाड़ी काटी, पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ललतू बाबा धर्मस्थल के सेवादार की दाड़ी काटी, पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट
Wed, 22 Feb 2023 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 22 Feb 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
खुटार। गांव महोलिया वीरान में गोमती नदी के किनारे ललतू बाबा स्थान के सेवादार नारद मुनि की सोमवार रात किसी ने दाड़ी काट दी। बाबा ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने जांच की बात कहते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
ललतू बाबा का स्थान लोगों की आस्था का केंद्र है। यहां लगभग रोज ही धार्मिक कार्यक्रम होते रहते हैं। लोग दूर-दूर से मनौती मांगने आते है। स्थान पर सेवा करने वाले नारद मुनि का आरोप है कि कुछ शरारती लोग स्थान को असामाजिक गतिविधियों का अड्डा बनाने पर तुले हैं। उनकी सेवादारी गांव के कुछ लोगों को पसंद नहीं है, इसलिए वे आए दिन उन्हें परेशान करते रहते हैं। नारद मुनि के अनुसार सोमवार रात वह भोग लगाकर सो गए। रात में कुछ लोगों ने उनकी दाढ़ी काट दी। कार्यवाहक थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में आरोप सही पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी।