फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Setting aside Kotwal Adamant advocate , picket

कोतवाल हटाने की मांग  पर अड़े वकील, धरना  

Sun, 08 May 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो पुवायां।
ब्यूरो पुवायां। Updated Sun, 08 May 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
 Setting aside Kotwal Adamant advocate , picket
क्रमिक अनशन - फोटो : अमर उजाला
सीओ कार्यालय के सामने शुरू किया क्रमिक अनशन
विज्ञापन

पुवायां के कोतवाली प्रभारी को हटाने की मांग को लेकर सिविल बार एसोशिएसन से जुड़े वकीलों ने शनिवार से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। सीओ कार्यालय के सामने अनशन पर बैठे वकीलों ने इंस्पेक्टर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 
बंडा के गांव बिराहिमपुर निवासी वकील सुरेंद्र कुमार का आरोप है कि बुधवार शाम सिविल कोर्ट गेट पर जुआ खेलने से मना करने पर कुछ लोगों ने उन पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो एसपी को मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद दो सिपाही मौके पर पहुंचे और वकील का मेडिकल कराया गया। बृहस्पतिवार को आरोपी ने कोतवाली में वकील से गाली गलौज किया, लेकिन पुलिस ने हस्तक्षेप की जरूरत नहीं समझी और रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की। 
विज्ञापन

इससे नाराज वकीलों ने सुरेंद्र कुमार की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने और कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार विश्नोई को हटाए जाने की मांग करते हुए एसपी और एसडीएम को पत्र भेजा था। शनिवार सुबह तमाम वकील सीओ कार्यालय के सामने पहुंचे और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। वकीलों के धरने पर बैठने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने वकील सुरेंद्र कुमार की तहरीर पर कसबे के नन्हेंलाल सहित तीन लोगों के खिलाफ मारपीट, लूट, एससी एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन वकीलों के कोतवाल के नहीं हटने तक क्रमिक अनशन समाप्त करने से इंकार कर दिया। शनिवार को अनशन स्थल पर सिविल बार संघ के पूर्व अध्यक्ष सुशील कुमार, पूर्व महामंत्री ओमपाल यादव, कृष्णानंद सिंह राठौर, अनूप कंचन, शिखर रस्तोगी, अमरपाल सिंह गर्चा, केसी राजपूत, संतोष कुमार, दिनेश मिश्रा, मनोज कुमार, सुधीर सक्सेना सहित तमाम वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed