फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Process to blacklist Bhadauria Construction Firm initiated.

Shahjahanpur News: भदौरिया कंस्ट्रक्शन फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू

Thu, 03 Sep 2026 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Process to blacklist Bhadauria Construction Firm initiated.
शाहजहांपुर। नगर निगम में फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र लगाकर काम हासिल करने वाली भदौरिया कंस्ट्रक्शन फर्म ने तय समय पर जवाब नहीं दिया है। नगर निगम की ओर से फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। संभावना है कि एक या दो दिन में फर्म ब्लैकलिस्ट हो जाएगी। निगम अधिकारियों के मुताबिक फर्जी चरित्र प्रमाणपत्र लगाने के मामले में मथुरा कंस्ट्रक्शन फर्म की जांच जारी है।
विज्ञापन

नगर निगम के निर्माण विभाग में करीब चार वर्ष से पुवायां के गांव रघुनाथपुर निवासी सुनील कुमार सिंह की भदौरिया कंस्ट्रक्शन फर्म को विभिन्न निर्माण कार्यों के टेंडर मिलते रहे। फर्म की ओर से टेंडर प्रक्रिया में लगाए गए अनुभव प्रमाणपत्र शिकायत के बाद कराई गई जांच में फर्जी पाए गए। इसके बाद मुख्य अभियंता आशीष त्रिवेदी की ओर से फर्म के प्रोपराइटर के खिलाफ सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

संबंधित फर्म को करीब 3.59 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य दिए जा चुके हैं। वर्तमान में भी फर्म के करीब एक करोड़ रुपये के दो निर्माण कार्य चल रहे थे। निगम की ओर से जारी नोटिस में एक सितंबर तक फर्म को जवाब देना था, लेकिन फर्म ने जवाब नहीं दिया है। इसके बाद फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
मथुरा कंस्ट्रक्शन के खिलाफ सभासद ने की है शिकायत
फर्म मथुरा कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार तिलहर के नितगंजा मोहल्ले के रहने वाले प्रदीप कुमार गुप्ता की एक सभासद ने टेंडर प्रक्रिया में फर्जी चरित्र प्रमाणपत्र लगाने की शिकायत की थी। जांच में चरित्र प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए। जांच अधिकारी ने इन्हें कूटरचित ढंग से तैयार किए जाने की बात अपनी रिपोर्ट में कही। मामले की जांच की जा रही है। इसके आधार पर फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी।

-----
भदौरिया कंस्ट्रक्शन फर्म ने जारी नोटिस का सही समय पर जवाब नहीं दिया। फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मथुरा कंस्ट्रक्शन की अभी जांच चल रही है।
- सौम्या गुरुरानी, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed