{"_id":"6aa1b6510cf5524bdf0a5439","slug":"sensation-prevails-after-a-young-man-sustains-a-blade-injury-to-his-neck-in-the-lock-up-shahjahanpur-news-c-4-bly1052-963733-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हवालात में युवक की गर्दन पर ब्लेड से चोट मिलने से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हवालात में युवक की गर्दन पर ब्लेड से चोट मिलने से मचा हड़कंप
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। साइकिल चोरी के आरोप में पूछताछ के लिए थाने लाए गए युवकों में से एक के गर्दन पर ब्लेड से चोट मिलने से थाने के पुलिसकर्मियों और अफसरों के बीच खलबली मच गई। इसी दौरान एक अन्य युवक के लघुशंका के बहाने थाने से भागने की चर्चा रही। हालांकि थाना प्रभारी और सीओ ने युवक के भागने की बात से इन्कार किया।
कस्बे के मोहल्ला पटेल नगर निवासी मुनेंद्र सिंह के पिता की साइकिल दो दिन पहले चोरी हो गई थी। घर पर लगे सीसी कैमरे की रिकॉर्डिंग में तीन लोग साइकिल ले जाते हुए दिखाई दिए थे। परिवार ने फुटेज के आधार पर एक युवक को बुलाकर पूछताछ की तो उसने मोहल्ला धर्मापुर और कस्बे के गायत्री नगर में रहने वाले दो युवकों के नाम बताए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस बुधवार दोपहर दोनों युवकों को थाने ले आई। इसी दौरान धर्मापुर निवासी युवक के गर्दन पर चोट लगने से पुलिस में खलबली मच गई। उसे तत्काल सीएचसी भेजा गया।
विज्ञापन
सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि साइकिल चोरी के आरोप में दो युवकों को लाया गया था। इनमें एक नशे का आदी है और उसने पहले से शरीर के कई स्थानों पर ब्लेड से कट लगा रखे थे। हिरासत के दौरान उसने उन्हीं स्थानों पर नाखून मारकर खून निकाल लिया। उसे सीएचसी भेजा गया और बाद में उसके भाई की सुपुर्दगी में दे दिया गया। दूसरे युवक के भागने की बात गलत है। उसका शांतिभंग में चालान किया गया है।