फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   seminar

‘नारी शिक्षा की महत्ता’ विषय पर हुई संगोष्ठी

Sat, 28 Feb 2015 08:49 PM IST
जलालाबाद।
जलालाबाद। Updated Sat, 28 Feb 2015 08:49 PM IST
विज्ञापन
seminar
 यश भारती सम्मान से सम्मानित रमेश भइया ने कहा है कि समाज की सृजनात्मक शक्ति नारी है। बोले, समाज में मातृशक्ति को पूज्यनीय बनाने का दायित्व हम सभी का है।
विज्ञापन

वह गांव सिकंदरपुर अफगानान में राष्ट्रीय युवा विकास शोध संस्थान की ओर से ‘नारी शिक्षा की महत्ता’ पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाज को धन, विद्या तथा शक्ति की चाहत होती है इन तीनों की प्रमुख लक्ष्मी, सरस्वती तथा दुर्गा मातृशक्ति की प्रतीक हैं तथा समाज में शांति अहिंसा की प्रतिमूर्ति भी नारी होती है। बोले, नारी को शिक्षित करने से समाज की तस्वीर बदलती है तथा उसे गति मिलती है। पूर्व में रमेश भइया ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर नेहरू युवा मंडल के अशोक कुशवाहा, आनंद त्रिवेदी, मुनीश सिंह परिहार, सुभाष, अशोक, कुलदीप, देवेंद्र गौतम आदि मौजूद रहे। संचालन संस्था के सचिव ब्रजेश सक्सेना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed