{"_id":"6728b53a2e3d8ab1ea0d789e","slug":"selection-of-utkarsh-for-the-post-of-assistant-scientist-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-130543-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: उत्कर्ष का सहायक वैज्ञानिक पद पर चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: उत्कर्ष का सहायक वैज्ञानिक पद पर चयन
Mon, 04 Nov 2024 05:21 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 04 Nov 2024 05:21 PM IST
विज्ञापन
सहायक वैज्ञानिक पर पर चयनित पुवायां के गांव जेबा निवासी उत्कर्ष। स्रोत उत्कर्ष
पुवायां। गांव जेबा निवासी चंद्रप्रकाश पांडे और विभा पांडे के पुत्र उत्कर्ष पांडे का रिसर्च एसोसिएट के पद पर चयन हुआ है। इससे परिवार में खुशी का माहौल है।
उत्कर्ष ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ननिहाल गांव मरेना में पूरी की। पुवायां इंटर कालेज से इंटर पास करने के बाद उन्होंने जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर से बीएससी किया। इसके बाद हिंदू कॉलेज मुरादाबाद से भौतिक विज्ञान विषय से एमएससी की डिग्री हासिल कर बीएचयू आईआईटी में दाखिला लिया। यहां से एमटेक करने के बाद पीएचडी की। पीएचडी के बाद उत्कर्ष का सहायक वैज्ञानिक के पद पर चयन हो गया है। उत्कर्ष पांडे ने अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता, ताऊ नाना–नानी और पारिवारिक सदस्यों को दिया है। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। संवाद