फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Selected vehicles at designated places, lines on the roads

पार्किंग स्थलों पर गिनती की गाड़ियां, सड़कों पर लगीं लाइनें

Wed, 25 May 2022 06:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 06:11 PM IST
विज्ञापन
Selected vehicles at designated places, lines on the roads
शाहजहांपुर के पं.राम प्रसाद बिस्मिल पार्क मार्ग पर खड़ी लोगो की गाडिय़ां । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। नगर निगम की ओर से शहर में विभिन्न स्थानों पर पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। गोविंदगंज में ओवरब्रिज के नीचे, बहादुरगंज में जिला जेल के पीछे, खिरनीबाग में टीचर्स कॉलोनी, टाउनहाल में शहीद द्वार मैदान में पार्किंग स्थल मौजूद है। मंगलवार को नगर निगम के पार्किंग स्थलों पर गिनती की गाड़ियां ही खड़ी मिलीं, जबकि पंडित राम प्रसाद बिस्मिल पार्क के तीनों ओर तथा बाजार में जगह-जगह वाहन खड़े मिले। इनकी वजह से जाम की समस्या भी बन रही थी।
विज्ञापन

12:00 बजे: गोविंदगंज ओवरब्रिज
गोविंदगंज में ओवरब्रिज के नीचे स्थित नगर निगम के पार्किंग स्थल पर सिर्फ चार कारें खड़ी मिलीं। किसी कर्मचारी की बाइक खड़ी थी। पार्किंग स्थल पर मेज और भट्टी भी रखी मिली। बताया कि यहां पर शाम को मटन की दुकान लगती है। कर्मचारी रोहित ने बताया कि पांच-छह गाड़ियां ही पार्किंग स्थल में खड़ी होने आती हैं। सभी से निर्धारित रेट ही लिया जाता है।
विज्ञापन

12:15 बजे : जिला जेल के पीछे
बहादुरगंज में जिला जेल के पीछे नगर निगम के पार्किंग स्थल पर 12 कारें और तीन-चार बाइक खड़ी मिलीं। कर्मचारी अनुराग ने बताया कि उनको आज ही पार्किंग की देखरेख का जिम्मा ठेकेदार सोनेलाल ने दिया है। पांच गाड़ियां ही आईं हैं। इनके अलावा खड़ी गाड़ियां आसपास रहने वाले लोगों की ही हैं। इस पार्किंग पर अधिक वसूली की शिकायत की गई थी। जिस पर नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने नाराजगी जताई थी और कर्मचारी को बदला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

12: 20 बजे : शहीद द्वार टाउनहाल
टाउनहाल शहीद द्वार में बारिश का पानी भरा होने से कीचड़ है। यहां 14 कारें खड़ीं थीं। रोडवेज की तीन बसें कंडम अवस्था में खड़ी मिलीं। शहीद द्वार में ही झोंपड़ी डालकर रहने वाली महिला ने बताया कि उसका पति पार्किंग की देखरेख करता है। देव नाम के युवक ने बताया कि उसे ठेकेदार छोटेलाल ने पार्किंग स्थल पर लगाया है। सुबह से सात कारों को पर्ची लगाई गई। लोगों ने बताया कि पार्किंग स्थल में बस की रसीद काटकर दी जा रही है।

12:30 बजे: टीचर्स कॉलोनी खिरनीबाग
खिरनीबाग स्थित टीचर्स कॉलोनी में नगर निगम का पार्किंग स्थल साइकिल व मोटर साइकिलों से भरा मिला, तो कुछ कारें भी थीं। कर्मचारी पल्लू ने बताया कि कचहरी के कर्मचारियों, वकीलों व वादकारियों की गाड़ियां खड़ी होती हैं। कर्मचारियों व वकीलों से वाहन खड़े करने का कोई रुपया नहीं लिया जाता। डीआईओएस कार्यालय में आने वाले कर्मचारी व शिक्षकों की कारें भी खड़ी हो जाती हैैं। अन्य से साइकिल के पांच, मोटर साइकिल 10 और कार 20 रुपये लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed