फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Selected player on tray basis for troupe hockey tournament

मंडलीय हॉकी टूर्नामेंट के लिए ट्रॉयल आधार पर खिलाड़ी चयनित

Sat, 07 Oct 2017 12:27 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sat, 07 Oct 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मंडलीय हॉकी टूर्नामेंट के लिए ट्रॉयल आधार पर खिलाड़ी चयनित

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। 
माध्यमिक स्कूलों का मंडल स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट चयन-ट्रायल आधार पर हुआ। इसमें बरेली, बदायूं, पीलीभीत और मेजबान शाहजहांपुर की बालकों की टीम तथा बरेली और पीलीभीत की बालिका टीम ने सहभागिता की। 
इस्लामिया इंटर कॉलेज के मेजबानी में टाउनहाल क्लब मैदान पर टूर्नामेंट अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग में हुआ। इसका शुभारंभ राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के चयन में मो. रजा, रिजवान खां, शुभम राठौर, विवेक शुक्ला आदि का योगदान रहा। संयोजक प्रधानाचार्य शाकिर अली खां ने आभार जताया। 
विज्ञापन

शाहजहांपुर हॉकी सचिव करीम खां राजू के संचालन में हुए चयन-ट्रॉयल में अब्दुल समद,  टाउनहाल क्लब के अध्यक्ष रमेश चंद्र दीक्षित, सचिव फैसल हसन खां, जीशान खां, मो. बिलाल, डॉ. नुसरत अली, रत्नेश शुक्ला, अब्दुल सलीम, रहबर हसन खां आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 फोटो-
पुनीत-ऐशान्या को जीजाबाई सम्मान
शाहजहांपुर।
क्रीड़ा भारती ब्रज प्रांत की ओर से हुए एक कार्यक्रम में ताइक्वांडो खिलाड़ी डॉ. पुनीत मनीषी और उनकी बेटी ऐशान्या मनीषी को वीरमाता जीजाबाई सम्मान प्रदान किया गया। डॉ. पुनीत ने बताया कि खिलाड़ियों को उनके मुकाम तक पहुंचाने वाले माता-पिता को सम्मानित करने के लिए खंदारी कैंपस स्थित जेपी सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। दोनों को प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान और ओलंपिक संघ के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed