फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Seeing the team, the mining mafia ran away with the vehicle.

Shahjahanpur News: टीम को देख वाहन समेत भागे खनन माफिया

Wed, 11 Oct 2023 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 11 Oct 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Seeing the team, the mining mafia ran away with the vehicle.
खुटार। क्षेत्र के कई गांवों में अवैध खनन की शिकायत के बाद डीएम के निर्देश पर जिला खनन अधिकारी ने टीम के साथ छापेमारी की। इस दौरान खनन माफिया जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग निकले।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव चमराबोझी, टाह खुर्द कलां, दौलतपुर, महोलिया वीरान, सिमरा वीरान में कई स्थानों पर अवैध खनन कर मिट्टी बेची जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक खुटार का ही एक व्यक्ति लंबे समय से किसानों के नाम अनुमति लेकर यह काम कर रहा है। मिट्टी खनन भी जेसीबी से होता है और डंपरों से ढुलाई की जाती है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने जिला खनन अधिकारी अभिषेक पटेल को जांच के निर्देश दिए थे। इसके बाद सोमवार देर शाम खनन अधिकारी इन गांवों में पहुंचे। उन्होंने संबंधित स्थानों की वीडियोग्राफी कराई। मौके पर मिले मिट्टी से भरे एक डंपर के बारे में भी जानकारी ली। वहीं जिला खनन अधिकारी के मौके पर आने की सूचना मिलते ही खनन माफिया के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली, जेसीबी मशीन और डंपर लेकर भाग निकले। जिला खनन अधिकारी ने बताया कि जांच कर रिपोर्ट अधिकारियों को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed