फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Seeing the broken seal guards Refusing to take the train

सील टूटी देखकर गार्ड का मालगाड़ी ले जाने से इंकार

Sun, 31 May 2015 11:45 PM IST
रोजा, शाहजहांपुर
रोजा, शाहजहांपुर Updated Sun, 31 May 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
Seeing the broken seal guards  Refusing to take the train
रेलवे के गार्ड ने चावल से भरी मालगाड़ी के दो डिब्बों की सील टूटी होने के कारण मालगाड़ी को ले जाने से इंकार कर दिया। बाद में मेमो के आधार पर आरपीएफ  ने डिब्बों को रिसील कर गाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना किया। इस कारण यह मालगाड़ी रोजा रेलवे स्टेशन पर करीब एक घंटे तक खड़ी रही।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे करनाल हरियाणा से एक मालगाड़ी चावल का रैक लेकर रोजा के ए-वन लाइन पर पहुंची थी। यहां स्टाफ  को चेंज होना था रोजा के गार्ड प्रभु दयाल ने गाड़ी का चार्ज लिया तो दो डिब्बों की सील टूटी पाई। टूटी सील के डिब्बों से चावल की बोरी चोरी होने की आशंका को देखते हुए गार्ड ने मालगाड़ी ले जाने से मना कर दिया।
विज्ञापन

एसएस एमयू खान को घटना से अवगत कराया गया बाद में आरपीएफ  को मेमो दिया गया। आरपीएफ  के जवानों ने डिब्बों को रिसील किया तब जाकर गार्ड ट्रेन को ले जाने के लिए राजी हुए। यह गाड़ी दोपहर करीब ढाई बजे रोजा से सीतापुर के लिये रवाना की गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में आरपीएफ  का कहना है कि बीसीएनएचएल बाक्स होने के कारण डिब्बों के दरवाजे चलती गाड़ी में अक्सर खुलकर सील तोड़ देते हैं। इस डिब्बे का किराया अन्य डिब्बों की अपेक्षा कम होता है। इन डिब्बो से भेजे गए माल को कम पाये जाने पर कोई व्यापारी रेलवे पर क्लेम नहीं कर सकता। हालांकि आरपीएफ  ने चोरी की घटना से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed