फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SE blew the effigy of BJP

भाजपाइयों ने एसई का पुतला फूंका

Mon, 22 Jun 2015 11:55 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 22 Jun 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
SE blew the effigy of BJP
मुकद्दस माह रमजान की शुरुआत होने के बावजूद बिजली संकट में कमी लाने को ठोस प्रयास नहीं किए जाने और सफाई व्यवस्था बेहतर नहीं बनाए जाने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता सोमवार को भड़क उठे। उन्होंने खिरनीबाग चौराहे पर नारेबाजी करके पॉवर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता का पुतला फूंका।
विज्ञापन

पॉवर कारपोरेशन के अफसरों ने रमजान मेें रोजेदारों की सुविधा के लिए रात दो बजे से सुबह पांच बजे तक शाम छह से रात 11 बजे तक शहरी क्षेत्र में बिजली सप्लाई बनाए रखने की व्यवस्था लागू कर दी है, लेकिन रोजाना तीन चरणों में नौ घंटे की बिजली कटौती और दो से तीन घंटे की आपात कटौती में कोई रियायत नहीं मिल रही। इसलिए बिजली सप्लाई के पूर्व निर्धारित घंटों में बड़े पैमाने पर कटौती और पॉवर नेटवर्क के फाल्ट बिजली संकट को बढ़ावा दे रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष फिरासत अली खां के नेतृत्व में अधीक्षण अभियंता आरएस प्रसाद का पुतला लेकर कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए खिरनीबाग चौराहे पर पहुंचे। वहां भी प्रदेश सरकार और बिजली अभियंताओं को निशाने पर लेकर नारेबाजी की और पुतला आग के हवाले कर दिया। जिलाध्यक्ष फिरासत खां ने सपा सरकार पर मुस्लिमों से छलावा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि रमजान में 24 घंटे बिजली मिलने के साथ मस्जिदों के आसपास दिन में दो बार सफाई की व्यवस्था होनी चाहिए। प्रदर्शन में शाहनूर खां, इरशाद कुरैशी, बहार अहमद, गुफरान खां, सलाउद्दीन अंसारी, नौशाद खां, दिलशाद कुरैशी, राहत अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed