{"_id":"579b73284f1c1b356521e990","slug":"sdm-said-explanation-called-in-this-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम बोले, मांगा गया है स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम बोले, मांगा गया है स्पष्टीकरण
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Fri, 29 Jul 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
पेपर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात एकड़ खेत के मालिक किसान को मजदूर और आय प्रमाणपत्र में उसकी आय 7.85 करोड़ रुपये सालाना बताने वाले लेखपाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने लेखपाल को नोटिस देकर जवाब तलब किया है।
गौरतलब है कि गांव नगरिया प्रयागपुर निवासी रामकुमार सिंह को अपनी पुत्री कुंती देवी के नर्सिंग कालेज में दाखिले के लिए आय प्रमाणपत्र की आवश्यकता थी। इसके लिए उन्होंने गांव ढकिया खुर्द के जनसेवा केंद्र से ऑनलाइन आवेदन किया था। 19 जुलाई को कुंती देवी के नाम आय प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया। कुंती को आय प्रमाणपत्र मिला तो उसके होश उड़ गए। आय प्रमाणपत्र में उसके पिता रामकुमार सिंह की आय का स्रोत मजदूरी लिखा था, लेकिन आय 65 लाख 43 हजार 454 रुपये प्रतिमाह और सालाना आय सात करोड़ 85 लाख 21 हजार 456 रुपये दर्शाई गई थी। कुंती देवी ने अधिकारियों से आय प्रमाणपत्र सही कराए जाने की मांग की थी।
अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए। इस संबंध में कुंती देवी ने बताया कि आय प्रमाणपत्र को सही करने के लिए अभी तक किसी कर्मचारी ने संपर्क नहीं किया है। एसडीएम रामशंकर ने बताया कि लेखपाल सुरेश कुमार को नोटिस देकर जवाब तलब कराया जा रहा है। गलत आय प्रमाणपत्र जारी किए जाने के मामले में लेखपाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई कराई जाएगी।