फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SDA's action slows down...campaign against illegal colonies halted

Shahjahanpur News: एसडीए की कार्रवाई सुस्त...अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान थमा

Sat, 29 Aug 2026 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
SDA's action slows down...campaign against illegal colonies halted
शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय। संवाद
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण (एसडीए) की कार्रवाई सुस्त पड़ते ही अवैध कॉलोनियां फिर से पनपने लगी हैं। पहले जिन स्थानों पर अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कराया गया था, वहां दोबारा निर्माण कार्य शुरू होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। पर्याप्त तकनीकी स्टाफ नहीं होने से एसडीए की निगरानी व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। नियमित सचिव की तैनाती नहीं होने से अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की रफ्तार भी धीमी हो गई है।
विज्ञापन

19 फरवरी 2025 को शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण का गठन किया गया था। अगस्त 2025 में वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने एसडीए कार्यालय का उद्घाटन किया। प्राधिकरण की सीमा में शहर से सटे 49 गांवों को शामिल किया गया। उद्देश्य शहर और आसपास के क्षेत्रों का सुनियोजित विकास करना, मानचित्र स्वीकृत कराकर मानकों के अनुरूप कॉलोनियों का निर्माण कराना और भवनों के निर्माण को नियमानुसार कराना था।
विज्ञापन

एसडीए के गठन के बाद अब तक कुल 178 आवासीय और व्यावसायिक मानचित्र स्वीकृत किए गए हैं। 100 वर्गमीटर तक के भवन के लिए मानचित्र ऑनलाइन फास्टपास के माध्यम से कराकर जल्द स्वीकृत कराने की व्यवस्था है। हालांकि, तकनीकी स्टाफ की कमी से यह व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली के टाउन प्लानर को एसडीए से संबद्ध किया गया है, जो सप्ताह में एक दिन यहां आते हैं। वर्तमान में केवल एक जेई तैनात है। जबकि तीन जेई, दो एई, एक एक्सईएन और एक पूर्णकालिक टाउन प्लानर की जरूरत बताई जा रही है।
--
सचिव के चार्ज लेने के बाद तेज हुई थी कार्रवाई

अपर आयुक्त अजय त्रिपाठी ने तीन जनवरी 2026 को एसडीए सचिव का चार्ज संभाला था। इसके बाद अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान तेज हुआ था। कई स्थानों पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त कराई गई और निर्माण कार्य रुकवाए गए। दो जुलाई को अजय त्रिपाठी से सचिव का चार्ज हटा दिया गया। वह अब नगर निगम में अपर नगर आयुक्त हैं। एसडीए सचिव का प्रभार सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत को दिया गया। इसके बाद से कार्रवाई की रफ्तार धीमी पड़ गई।

--
इन स्थानों पर हुई कार्रवाई
सात जनवरी : सतवां बुजुर्ग में 30 हजार वर्गमीटर में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त कराई गई।
31 जनवरी : अजीजगंज, शाहवेगपुर और ककरा में करीब 22 हजार वर्गमीटर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त कराई गई।
20 फरवरी : नवादा इंदेपुर में 25 हजार वर्गमीटर प्लॉटिंग ध्वस्त कराई गई।
10 अप्रैल : शाहबजापुर में चार स्थानों पर करीब 30 हजार वर्गमीटर प्लॉटिंग ध्वस्त कराई गई।
21 अप्रैल : मिश्रीपुर में 6,500 वर्गमीटर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त कराई गई।
आठ मई : रंगमहला में अनधिकृत रूप से संचालित मैरिज लॉन को सील कराया गया।
27 मई : 25 मैरिज लॉन चिह्नित कर दस्तावेज जमा करने के नोटिस जारी किए गए।
नौ जुलाई : चिनौर के श्यामतगंज गौटिया में 3,000 वर्गमीटर जमीन कब्जामुक्त कराई गई।
--
जल्द फिर शुरू होगा अभियान : नगर मजिस्ट्रेट

सिटी मजिस्ट्रेट एवं एसडीए सचिव रजनीकांत ने बताया कि सावन का माह चलने के कारण समय नहीं मिल पा रहा था। जल्द ही अवैध कॉलोनियों को चिह्नित कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। ध्वस्तीकरण के बाद जिन लोगों ने दोबारा निर्माण कराया है, उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed