फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Scout and the Bahadurganj Guru Nanak won Guide

स्काउट में बहादुरगंज और गाइड में गुरु नानक जीता

Thu, 10 Dec 2015 11:06 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 10 Dec 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
Scout and the Bahadurganj Guru Nanak won Guide
बृहस्पतिवार को रोटी गोदाम स्कूल में नगर क्षेत्र की स्काउट-गाइड रैली का आयोजन हुआ। रैली में छात्र-छात्राओं ने टेंट, पुल निर्माण के साथ साहसिक कार्यों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

रैली का शुभारंभ जिला स्काउट मास्टर निकहत परवीन और जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर ने ध्वज शिष्टाचार से किया। इसके बाद उन्होंने मार्च पास्ट की सलामी ली। रैली में कलर पार्टी, तंबू निर्माण, पुल निर्माण, कैंप फायर, प्राथमिक चिकित्सा, साहसिक क्रिया-कलाप, भोजन आदि प्रतियोगिताएं हुईं, जिनमें छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। प्रदर्शन के आधार पर स्काउट में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहादुरगंज ने प्रथम, सरायंकाइयां ने द्वितीय तथा गाइड में गुरुनानक पाठशाला ने प्रथम, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय ने द्वितीय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय दिलाजाक ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

समापन पर मुख्य अतिथि सहायक लेखाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान पीपी सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। आयोजन में इमरान सईद, सीमा आहूजा, रीता सक्सेना, संजय डोनाल्ड, रीता जौहरी, ममता सिंह, पूजा सिंह, प्रशस्ति सक्सेना, खुशबू, महबूब हुसैन, सुशील कुमार, परविंदर कौर, पुष्पा गौतम, कंचन अवस्थी आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed