फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Science paper was normal, mathematics questions made it difficult

Shahjahanpur News: विज्ञान का पेपर रहा सामान्य, गणित के सवालों ने उलझाया

Fri, 01 Mar 2024 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Science paper was normal, mathematics questions made it difficult
- यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल विज्ञान व कृषि विषय के पेपर हुए
विज्ञापन

- इंटरमीडिएट के जीव विज्ञान और गणित विषयों के पेपर संपन्न

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में बृहस्पतिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल के विज्ञान और इंटरमीडिएट के लेखाशास्त्र व फारसी विषयों का पेपर हुआ। दूसरी पाली में हाईस्कूल के कृषि और इंटरमीडिएट के जीव विज्ञान व गणित विषयों के पेपर हुए।

परीक्षा प्रभारी व जीआईसी प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने बताया कि प्रथम पाली में विज्ञान विषय के पेपर के लिए 43,996 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इनमें से 3,468 अनुपस्थित रहे। लेखाशास्त्र विषय के लिए पंजीकृत 246 में 10 परीक्षार्थियों ने पेपर नहीं दिया। फारसी विषय के लिए पंजीकृत सभी चार परीक्षार्थी उपस्थित रहे। दूसरी पाली में कृषि विषय के पेपर के लिए पंजीकृत 253 में 15 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। जीव विज्ञान के पेपर में पंजीकृत 15,184 में 867 तथा गणित विषय के पेपर में पंजीकृत 3,713 में 153 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

----
परीक्षार्थियों की बात::::

विज्ञान विषय के पेपर में एमसीक्यू, लघु उत्तर, दीर्घ उत्तरीय, सूत्र आधारित प्रश्न आए। इनको समय रहते हल कर दिया। पेपर मेरे हिसाब से सामान्य रहा।
महिमा, छात्रा, हाईस्कूल
----
मेरा विज्ञान का पेपर अच्छा हुआ। जैसी उम्मीद थी उसी के अनुरूप प्रश्न भी आ गए। पेपर की तैयारी पहले से थी, तो हल करने में कोई समस्या नहीं हुई।
हिमांशु, छात्र, हाईस्कूल
----
विज्ञान विषय का पेपर सामान्य रहा, कुछ प्रश्नों को हल करने में समय लग गया। आखिरी समय में उनके उत्तर छोटे करने पड़ गए। पेपर फिलहाल ठीक ही हुआ है।
कौशल, छात्र, हाईस्कूल
----
गणित विषय के पेपर में कुछ सवालों ने परीक्षार्थियों को उलझाए रखा। जितनी उम्मीद थी, उतना सरल पेपर नहीं था। मान ज्ञात करने के प्रश्नों को हल करने में समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष मिश्रा, छात्र, इंटरमीडिएट
----
गणित विषय के पेपर को हल करने के लिए सूत्रों का बहुत महत्व होता है, ऐसा अध्यापकों ने बताया था। उनको याद कर लिया था जिससे पेपर देने में आसानी रही।
अभिषेक यादव, छात्र, इंटरमीडिएट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed