{"_id":"657b63ece787fff1200c45c9","slug":"schools-with-good-image-and-resources-will-be-made-examination-centers-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-9830-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अच्छी छवि और संसाधन वाले स्कूल बनाए जाएंगे परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अच्छी छवि और संसाधन वाले स्कूल बनाए जाएंगे परीक्षा केंद्र
Fri, 15 Dec 2023 01:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 15 Dec 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर में बोर्ड परीक्षा के केंद्र निर्धारण की बैठक को सम्बोधित करते डीएम उमेश प्रताप सिं
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए तैयारियां शुरू हो गईं हैं। संसाधन वाले व मानक पूरे करने वाले स्कूल ही केंद्र बनाए जाएंगे। व्यवस्थाओं को परखने के लिए एसडीएम व डीआईओएस निरीक्षण करेंगे। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में हुई बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण की बैठक में डीएम उमेश प्रताप सिंह ने तैयारियों की समीक्षा की।
डीएम ने निर्देश दिए कि तय परीक्षा केंद्र के सभी मानक पूर्ण होने चाहिए। परीक्षा केंद्र बनाने के लिए आए प्रत्यावेदनों का भौतिक सत्यापन एसडीएम कराएंगे। परिषद से तय नवीन प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों का संबंधित एसडीएम व डीआईओएस मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे। केंद्रों में सीसीटीवी कैमरा, फर्नीचर, चहारदीवारी आदि के मानक पूर्ण होने चाहिए।
डीएम ने निर्देश दिए कि संसाधनों से परिपूर्ण व अच्छी छवि वाले विद्यालयों को केंद्र बनाया जाए। छात्राओं के लिए सात किमी से अधिक दूरी पर केंद्र न हो। उन्होंने कहा कि संवेदनशील गांव में परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएग। डीआईओएस हरवंश कुमार ने बताया कि 118 प्रस्तावित परीक्षा केंद्र में दसवीं में 44130 व 12वीं में 35177 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। बैठक में एडीएम प्रशासन संजय पांडेय, सीओ सिटी बीएस वीर कुमार आदि मौजूद रहे।