फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SBI ATM happiness of the festival Bdhain

एसबीआई के एटीएम ने बढ़ाईं त्योहार की खुशियां

Mon, 12 Dec 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। Updated Mon, 12 Dec 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
SBI ATM happiness of the festival Bdhain
नाोट बंदी - फोटो : अमर उजाला
बारावफात पर ठप रहे अन्य बैंकोें के तमाम एटीएम
विज्ञापन

 पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौम-ए-पैदाइश को बेहतर तरीके से मनाने के लिए जिन लोगों को पैसे की जरूरत थी, उनकी खुशियां बढ़ाने में भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के एटीएम ने अहम भूमिका निभाई। बैंकों की छुट्टी के तीसरे दिन जहां विभिन्न बैंकों के एटीएम नकदी की कमी से ठप रहे, वहीं एसबीआई की मेन ब्रांच में स्थापित एटीएम ने लोगों की कैश की जरूरत पूरी करने में अहम भूमिका निभाई। 
बता देें कि बैंकों में द्वितीय शनिवार से सोमवार तक अवकाश रहने के कारण अधिकांश एटीएम छुट्टी के पहले दिन से कैश की कमी के कारण बंद होने लगे। चालू हालत वाले केनरा बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक आदि के एटीएम भी नकदी खत्म होने से रविवार दोपहर तक बंद हो गए। कई मुसलिम परिवारों में बारावफात मनाने के लिए पैसे नहीं बचे।
विज्ञापन

इस वजह से लोगों ने जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल होने के बाद एटीएम के चक्कर लगाने शुरू कर दिए। लोगों की इस जरूरत को भांपते हुए एसबीआई के मुख्य प्रबंधक संतोष झा ने अवकाश के बावजूद मुख्य शाखा परिसर के सभी एटीएम में नोट भरवाने के बाद उन्हें चालू करा दिया। एटीएम से नोट निकलने शुरू होते ही वहां कतारें लगने लगीं। मंगलवार को बैंक शाखाएं खुलने पर कैश की कमी से बंद अन्य एटीएम के भी चालू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed