{"_id":"6a7b7309af39201425073c35","slug":"sawan-shivratri-celebrated-with-devotion-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-181449-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: श्रद्धा से मनाई सावन की शिवरात्रि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: श्रद्धा से मनाई सावन की शिवरात्रि
विज्ञापन
सावन की शिवरात्रि पर श्री रुद्र बालाजी धाम पर कार्यक्रम में शामिल महिलाएं। स्रोत: आयोजक
- फोटो : Archive
शाहजहांपुर। सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में हर-हर महादेव की गूंज रही। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।
शहर के बाबा विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन मंदिर, जेल रोड स्थित शिव मंदिर, चौकसीनाथ मंदिर, निगोही रोड स्थित शिव मंदिर आदि विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गईं।
मध्यरात्रि 12 बजे से ही श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगे। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का विधि-विधान से अभिषेक किया। पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। वहीं, सावन माह की पवित्र शिवरात्रि पर पुलिस चौकी उस्मान बाग स्थित श्री रुद्र बालाजी धाम में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन धूमधाम से किया गया।
विज्ञापन
तड़के से ही मंदिर में देवाधिदेव महादेव के जलाभिषेक और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवसर पंडित कान्हा कृष्ण शुक्ल व आचार्य प्रभात मिश्र के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने दूध, दही, शहद, गंगाजल और पंचामृत से अखंड रुद्राभिषेक किया।
अभिषेक के उपरांत भोलेनाथ का शृंगार किया गया। शाम को महाआरती के बाद स्थानीय कलाकारों ने शिव भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कांवड़ यात्रा के लिए बाइक को बना दिया नंदी वाहन
शाहजहांपुर। सावन की शिवरात्रि पर काशी (वाराणसी) से जलाभिषेक करके बरेली लौट रहे एक कांवड़िया दंपती की अनूठी यात्रा आकर्षण का केंद्र रही। जगह-जगह उन पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शिवभक्तों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल की।
बरेली के आंवला तहसील के रहने वाले प्रसून गुप्ता और उनकी पत्नी पलक गुप्ता ने बाइक को भगवान शिव के वाहन नंदी का अद्भुत रूप दिया। दंपती आठ अगस्त को बरेली से अयोध्या पहुंचे। वहां सरयू घाट से पवित्र जल लेकर हर-हर महादेव के जयकारों के साथ काशी गए।
सोमवार को जलाभिषेक के बाद नंदी रूपी बाइक से घर के लिए रवाना हुए। मंगलवार को शाहजहांपुर में अनोखी बाइक और दंपती की अटूट आस्था को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। दंपती ने बताया कि वह वर्ष 2027 के सावन माह में रामेश्वरम जाएंगे। संवाद
-- -- -- --
सीओ ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
जलालाबाद। शिवरात्रि पर दिनभर गोला गोकर्णनाथ जाने वाले कांवड़ियों के जत्थों का सिलसिला जारी रहा। याकूबपुर तिराहे पर सीओ दीपक सिंह ने प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह चौहान के साथ कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। खुटार से हिंदू युवा वाहिनी के नेतृत्व में पांचाल घाट से जल भरकर सैकड़ों की संख्या में कांवड़ियों के गुजरने के दौरान शाहजहांपुर हाईवे भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए रूट डायवर्जन की व्यवस्था शाम तक लागू रही। भारी व्यावसायिक वाहनों को याकूबपुर तिराहे व बरेली फर्रुखाबाद हाइवे पर रोक दिया गया। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा नगर, कांवड़ियों पर की गई पुष्पवर्षा
तिलहर। हरिद्वार से गंगाजल लेकर छोटी काशी गोला में जलाभिषेक के लिए जा रहे कांवड़ियों का जत्था मंगलवार सुबह करीब 10 बजे नगर में पहुंचा। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया और जलपान कराया। पूर्वी भक्सी तिराहे के पास अमुक सक्सेना ने सहयोगियों के साथ कांवड़ियों का स्वागत किया। कांवड़िये बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। सुरक्षा को लेकर पुलिस टीम प्रमुख मार्गों पर तैनात रही। संवाद
-- -- -- -- -- -- --
शोभायात्रा में उज्जैन के महादेव डमरू कलाकार रहे आकर्षण का केंद्र
पुवायां। बाबा कबीरदान मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा का कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इसके बाद संकीर्तन का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा में उज्जैन के महादेव डमरू कलाकार आकर्षण का केंद्र रहे।
शाम सात बजे मंदिर परिसर में पूजा के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। बैंडबाजों और डीजे के साथ शुरू हुई शोभायात्रा देवस्थान मंदिर, गढ़ी होते हुए वापस कबीरदान मंदिर पर पहुंची। यात्रा में कलाकारों ने झांकियां प्रस्तुत कीं। लोगों ने शोभायात्रा के साथ चल रही पालकी में रखी देव मूर्तियों के दर्शन कर पुण्यलाभ अर्जित किया। इस दौरान देवताओं के जयकारे लगाए गए।
आयोजकों ने बताया कि रात में कलाकार शुभम रंगीला, मेघा पांडेय, पारुल सक्सेना आदि संकीर्तन करेंगे। इस दौरान सुरजीत आर्ट ग्रुप के कलाकार झांकियां प्रस्तुत करेंगे। आधी रात फूलों की होली भी खेली जाएगी। शोभायात्रा में कमेटी के सभी सदस्यों का सहयोग रहा। संवाद

सावन की शिवरात्रि पर श्री रुद्र बालाजी धाम पर कार्यक्रम में शामिल महिलाएं। स्रोत: आयोजक- फोटो : Archive