फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Satyaprakash from Puwayan dies in Gaya after performing Pind Daan for his parents and brothers.

Shahjahanpur News: पिता-मां और भाइयों का पिंडदान करने के बाद पुवायां के सत्यप्रकाश की गया में मौत

Sun, 04 Oct 2026 09:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 09:53 PM IST
विज्ञापन
Satyaprakash from Puwayan dies in Gaya after performing Pind Daan for his parents and brothers.
पुवायां के गांव कुंवरपुर जप्ती निवासी सत्यप्रकाश का  फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
पुवायां। पिता, मां और दो भाइयों की अस्थियां लेकर पिंडदान करने बिहार के गया गए पुवायां के गांव कुंवरपुर जप्ती निवासी सत्यप्रकाश (53) की मौत हो गई। मौत हृदयघात से होने की आशंका है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, सत्यप्रकाश अपनी पत्नी सत्यवती के साथ पिता रामनारायण, मां राजेश्वरी देवी और दो भाइयों ओमप्रकाश, जयप्रकाश की अस्थियां लेकर पिंडदान करने गया गए थे। 30 सितंबर को दंपती ने प्रयागराज पहुंचकर अस्थियों का विसर्जन और पिंडदान किया। चित्रकूट और वाराणसी होते हुए वह तीन अक्तूबर को गया पहुंचे और वहां भी पिंडदान किया। इस दौरान सत्यप्रकाश के सीने में दर्द होने लगा। पत्नी सत्यवती उनको लेकर अस्पताल पहुंची, लेकिन तब तक सत्यप्रकाश ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पत्नी ने फोन कॉल कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। सत्यप्रकाश के साथ गए लोगों की मदद से पत्नी रविवार को शव लेकर घर आईं। सत्यप्रकाश मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। सत्यप्रकाश की मौत से पुत्र बबलू, पुत्रवधू शिवानी सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed