फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Veteran cricket team defeated OCF by five wickets.

Shahjahanpur News: वेटरन क्रिकेट टीम ने ओसीएफ को पांच विकेट से किया परास्त

Sun, 04 Oct 2026 10:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
Veteran cricket team defeated OCF by five wickets.
ओसीएफ मैदान में मैच के दौरान शार्ट लगाता ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। ओसीएफ स्टेडियम में खेले गए क्रिकेट मैच में शाहजहांपुर वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन की टीम ने ओसीएफ की टीम को पांच विकेट से हरा दिया। विजेता टीम के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

रविवार को हुए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ओसीएफ की टीम ने 20 ओवर में 134 रन बनाए। पंकज और शमी ने 34-34 रन की पारी खेली। वेटरन टीम की ओर से इरफान रजा ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाहजहांपुर वेटरन की टीम ने 19 ओवर में पांच विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन

सलामी बल्लेबाज अनुज गुप्ता और इरफान ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 84 रन जोड़े। अनुज गुप्ता ने 49, इरफान ने 28 और सैफी ने 33 रन बनाए। ओसीएफ की ओर से पंकज और अंकुल ने दो-दो विकेट लिए। शानदार बल्लेबाजी के लिए अनुज गुप्ता को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वेटरन टीम के कप्तान डॉ. मनोज यादव, ओसीएफ टीम के कप्तान एजीएम शेर सिंह मीणा रहे। सचिव मसूद कमाल, उपाध्यक्ष पैट्रिक दास, पंकज तिवारी और शिवली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed