{"_id":"65e622bfc90ab5b7d301f714","slug":"sarvodaya-vidyalaya-will-be-built-in-sikrohi-village-of-kant-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-114503-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कांट के सिकरोही गांव में बनेगा सर्वोदय विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कांट के सिकरोही गांव में बनेगा सर्वोदय विद्यालय
Tue, 05 Mar 2024 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। संत रविदास मिशन के तहत जिले में समाज कल्याण विभाग आवासीय सर्वोदय विद्यालय बनाएगा। इसके लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए समाज कल्याण विभाग ने दस एकड़ जमीन भी चिह्नित कर ली है। इसमें करीब 480 बच्चे कक्षा छह से 12 तक शिक्षा प्राप्त करेंगे।
समाज कल्याण विभाग द्वारा आवासीय सुविधायुक्त विद्यालय का संचालन किया जाएगा। इसके लिए कांट ब्लॉक के सिकरोही में दस एकड़ जमीन चिह्नित की गई थी। इसका प्रस्ताव जनवरी में शासन को भेजा गया था। समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने इसके स्वीकृत होने की घोषणा कर दी है। सर्वोदय विद्यालय में छात्रावास, विद्यालय भवन, खेलकूद के मैदान सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक कुल 480 बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा दी जाएगी। नवोदय विद्यालय की तर्ज पर बच्चों के आवास की व्यवस्था भी रहेगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि शासन से सर्वोदय विद्यालय को बनाने की स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए 40 करोड़ रुपये का इस्टीमेट भेजा गया था।