फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sarabjit Kaur became the uncontested head Lucommanpur bahera

लुकमानपुर बहेड़ा की निर्विरोध प्रधान बनीं सर्वजीत कौर

Fri, 20 Nov 2015 11:24 PM IST
पुवायां।
पुवायां। Updated Fri, 20 Nov 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
Sarabjit Kaur became the uncontested head Lucommanpur bahera
प्रथम चरण में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के नाम वापसी के दिन शुक्रवार को तमाम लोगों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। बंडा की लुकमानपुर बहेड़ा गांवसभा से एकल नामांकन शेष रह जाने के कारण सर्वजीत कौर निर्विरोध प्रधान चुनी गई हैं।
विज्ञापन

खुटार ब्लाक की प्रधान की 59 सीटों के लिए 548 नामांकन दाखिल किए गए थे। तीन नामांकन रद्द हो गए थे। शुक्रवार को 155 लोगों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। अब 59 पदों के लिए 390 प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे ज्यादा 16 प्रत्याशी गांवसभा धनसिंहपुर के लिए मैदान में हैं। इसके अलावा गांवसभा गुरघिया और हरिहरपुर में 15-15 प्रत्याशी मैदान में हैं। गांवसभा नवदिया मनकंठ, प्रतापपुर, टोडरपुर ताल्लुके खुटार, रौतापुर कलां और खमरिया गदियाना में दो-दो प्रत्याशी होने के कारण सीधा मुकाबला है।
विज्ञापन

बंडा में लुकमानपुर बहेड़ा गांवसभा से गांव सरदापुर निवासी मंजीत सिंह की पत्नी सर्वजीत कौर का एकल नामांकन होने के कारण वह निर्विरोध प्रधान बनेगी। इस क्षेत्र से बीडीसी निक्षत्तर सिंह भी निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। एकल नामांकन के कारण गांवसभा के सभी सदस्यों का भी निर्विरोध सदस्य बनना तय है। बंडा ब्लाक से प्रधान के 81 पदों के लिए 892 नामांकन हुए थे। दो नामांकन खारिज कर दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खबर लिखे जाने रात नौ बजे तक बंडा, पुवायां और सिंधौली में चुनाव चिन्ह वितरण का काम जारी था। तीनों जगह लोगों की भारी भीड़ थी। इन ब्लाकों के आरओ नामांकन वापसी के बारे में जानकारी नहीं दे सके। यहां देर रात तक काम चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed