फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   sant yatra

सहस्र मानवोत्सव संत यात्रा मिर्जापुर पहुंची

Wed, 01 Jun 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Wed, 01 Jun 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
sant yatra
सहस्र मानवोत्सव संत यात्रा मिर्जापुर पहुंची
मानव कल्याण के लिए श्री कांची प्रतिवाद  भयंकर मठ एवं श्री वेंकटेश देवस्थान फणसवाडी (मुंबई) द्वारा आयोजित श्री रामानुज सहस्र मानवोत्सव संपूर्ण भारत भ्रमण संत यात्रा के यहां आगमन पर सैकड़ों भक्तों ने संतों का स्वागत कर आशीर्वाद लिया। 
विज्ञापन

यात्रा के संयोजक पुष्कर पीठाधीश्वर जगद्गुरू श्री रामचंद्राचार्य ने कहा कि कांची पीठ के एक हजार वर्ष पूर्ण होने पर पीठाधीश्वर रामानुजाचार्य की ईच्छा से मानव कल्याण की भावना से इस यात्रा का आयोजन किया गया है। पृथ्वी पर बढ़ रहे पाप और अनाचार का भार सहने और मानव कल्याण का उद्देश्य ही इसमें निहित है। बदायूं की ओर से आई संतों की यात्रा क्षेत्र में प्रवेश करते ही त्रिदंडिदेव आश्रम बेहटा जंगल के संत अच्युत प्रपन्नाचार्य के नेतृत्व में ग्राम नरसुइया मोड़ पर क्षेत्र के सैकड़ों भक्तों ने श्रीमन नारायण के उद्धोष के साथ संताें की यात्रा का अभिनंदन किया। संतों के वाहन से निकलते ही पहले से ही तैयार भक्तों ने संतों की आरती उतारी। शिक्षक विष्णुदत्त द्विवेदी, सत्यप्रकाश पाठक, अनुराग द्विवेदी, प्रद्योत द्विवेदी, वीरभान सिंह आदि ने अंग वस्त्र तथा फूल मालायें पहनाकर संतों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed