फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sanskrit is the path leading from distortion to culture: Acharya Chandan.

विकृति से संस्कृति की ओर जाने का मार्ग ही संस्कृत : आचार्य चंदन

Thu, 10 Sep 2026 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Sanskrit is the path leading from distortion to culture: Acharya Chandan.
शाहजहांपुर में आर्य महिला डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम में बोलते आचार्य चंदन। संवाद
शाहजहांपुर। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संस्कृत दिवस महोत्सव के उपलक्ष्य में विभागीय गतिविधियों व विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि विकृति से संस्कृति की ओर जाने का मार्ग ही संस्कृत है।
विज्ञापन

संस्कृत विभाग की ओर से हुए आयोजन में मुख्य अतिथि आचार्य चंदन कुमार आर्य ने कहा कि संस्कृत केवल देवभाषा ही नहीं, बल्कि आधुनिक कंप्यूटर युग में भी महत्वपूर्ण भाषा है। उन्होंने शिक्षकों एवं छात्राओं को दैनिक जीवन में संस्कृत के प्रयोग का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

इस बीच छात्राओं ने सूक्तिलेखन एवं संस्कृत भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाई। संस्कृत भाषण में तान्या त्रिवेदी, अंशिका त्रिवेदी, स्नेहलता, सौम्या पटेल, तान्या तिवारी, ऋचा कुशवाहा, सोनी पाल व कोमल को सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता में ऋचा कुशवाहा ने प्रथम, तान्या तिवारी ने द्वितीय व सोनी पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं ने मधुराष्टकम् की मनमोहक प्रस्तुति भी दी। प्राचार्य प्रो. सुरचना त्रिवेदी ने छात्राओं को संबोधित किया। संचालन डॉ. संध्या पाठक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed