{"_id":"661af06f192f7cfb540c1284","slug":"sanjay-had-shot-his-father-in-law-on-the-instigation-of-his-nephew-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-116768-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: भांजे के उकसाने पर संजय ने मारी थी ससुर को गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: भांजे के उकसाने पर संजय ने मारी थी ससुर को गोली
Sun, 14 Apr 2024 02:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 14 Apr 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
भावलखेड़ा। लालबाग मोहल्ले में ससुर की हत्या का आरोपी दामाद पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। सास की तहरीर पर दामाद संजय और उसके भांजे अंकुर के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। परिजनों के मुताबिक, अंकुर के उकसाने पर ही संजय ने गोली चलाई थी। पुलिस ने अंकुर को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
शहर के मोहल्ला भारद्वाजी निवासी रामदेवी की ओर से दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक 11 अप्रैल को वह अपने पति सालिगराम के साथ बड़ी बेटी दीपमाला के घर लालबाग आई थीं। उनकी छोटी बेटी खुशबू 15 दिन से दीपमाला के घर पर ही थी। खुशबू का विवाह 27 मई 2023 को थाना सदर बाजार क्षेत्र के वाईबाग हाइडिल कॉलोनी निवासी संजय बलधारी से हुआ था।
शादी के दो माह बाद संजय ने उनके पति सालिगराम से नौकरी के नाम पर से 50 हजार रुपये लिए थे। इसके बाद वह तीन लाख रुपये मांगने लगा। मांग पूरी न होने पर खुशबू के साथ आए दिन मारपीट करता था। प्रताड़ना से तंग आकर एक जनवरी को खुशबू मायके आ गई थी। शुक्रवार शाम करीब चार बजे संजय अपने भांजे अंकुर के साथ बाइक से आया और घर के बाहर खड़े उनके पति सालिगराम के पेट में गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक अंकुर ने ही संजय को उकसाया कि सालिगराम ही उसकी मामी खुशबू को घर नहीं भेज रहे हैं। इन्हें गोली मार दो, तब संजय ने तमंचा लोड कर सालिगराम को गोली मार दी।
प्रभारी निरीक्षक आरसी मिशन चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि मामले में हत्या तथा दहेज उत्पीड़न की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरफ्तार संजय के भांजे अंकुर ने पूछताछ में बताया कि संजय पत्नी की विदा न करने और तीन लाख रुपये न मिलने से बेहद नाराज था। घटना वाले दिन उस पर खून सवार था। वह उसे लेकर घटनास्थल पर पहुंचा था। अंकुर को मौके पर ही लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था।
-- -- -- --
संजय की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों ने दी दबिश
हत्यारोपी संजय की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने निगोही, बरेली और हरदोई में उसकी रिश्तेदारों के यहां दबिश दी। वारदात से पहले रात में जिन-जिन घरों में संजय गया था, उन लोगों को भी थाने बुलाकर पूछताछ की गई। इसके अलावा कॉल डिटेल के जरिए पुलिस उस तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।